Logo
ब्रेकिंग
NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप...
Header Ad

रेप, गर्भपात, शादी और तीन तलाक… मिल रही जान से मारने की धमकी, मुस्लिम युवती पर जुल्म की इंतहा

रेप, गर्भपात, निकाह और तीन तलाक… एक अनाथ मुस्लिम युवती के साथ उसके पति ने हैवानियत की हदें पार कर दीं. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने निकाह का झांसा देकर युवती के साथ रेप किया. युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया. पीड़िता ने थाने में शिकायत करने की बात कही तो तब आरोपी के परिवार ने 20 फरवरी को दोनों का निकाह करा दिया. लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता के साथ मारपीट कर दो लाख रुपये मांगे गए. जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया.

पीड़िता बरेली जिले के किला क्षेत्र की निवासी है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे होटल ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी का झूटा वादा किया. कुछ समय बाद आरोपी ने पीड़िता का जबरन गर्भपात करवा दिया और धमकी देकर चुप रहने को कहा.

पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

घटना के बाद किसी तरह पीड़िता अपनी बहन के घर पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई.पीड़िता ने किला थाने में आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है.पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

शादी के बाद भी जारी रहा अत्याचार

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसे जबरदस्ती शादी के लिए मजबूर कर दिया. 20 फरवरी को निकाह हुआ, लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही पीड़िता पर अत्याचार शुरू हो गया. पीड़िता को बेरहमी से पीटा गया और दो लाख रुपये की मांग की गई. पीड़िता ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया.

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें बना ली हैं. उन्हें वायरल करने की धमकी देता है. इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी बैंक डिटेल्स लेकर खाते से पैसे भी निकाल लिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.