Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पुलिस की गाड़ी तोड़ी, दौड़ाकर पीटा… 20 दिन से लापता युवक का हाथ-पैर काटने पर दरभंगा में बवाल

बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस की लापरवाही एक बार फिर पुलिस पर ही भारी पड़ गई. पुलिस ने यहां एक युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, वहीं 20 दिन बाद युवक की अंग-भंग हालत में मौत हो गई तो लोगों में आक्रोश फैल गया. लोग सड़क जामकर प्रदर्शन करने लगे. इतने में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिस वालों को दौड़ा लिया. इस दौरान लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की.

मामला दरभंगा में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर का है. ग्रामीणों ने बताया कि आजमनगर में रहने वाला भोलाराम 8 फरवरी को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था. जानकारी होने पर परिजनों ने मब्बी थाना पुलिस को सूचना दी. परिजनों के मुताबिक पुलिस ने भोलाराम की तलाश करना तो दूर, इस मामले में प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की. इसी बीच बेंता और अल्लपट्टी रेलवे गुमटी के पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने झाड़ियों में एक अंग-भंग आदमी को देखा. उनके शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोगों ने उसे डीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया.

बदमाशों ने काट डाले दो हाथ और एक पांव

डॉक्टरों के मुताबिक बदमाशों ने इस युवक के दोनों हाथ और एक पैर काट कर यहां फेंक दिया था. डॉक्टरों ने युवक को बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन थोड़ी ही देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे भोलाराम के परिजनों ने शव की पहचान की और अपने गांव आजमनगर वापस लौटकर हंगामा शुरू कर दिया. लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम लगाया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सड़क से हटाने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर हमला करते हुए गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया.

गांव में तनावपूर्ण शांति

पुलिस के मुताबिक सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन लोगों ने हमला कर दिया. बड़ी मुश्किल से पुलिस वालों ने भागकर अपनी जान बचाई है. उधर, परिजनों का कहना है कि पुलिस ने समय पर शिकायत दर्ज किया होता और भोलाराम की तलाश कराई होती तो वह जिंदा होता. फिलहाल इस घटना को लेकर आजमनगर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.