Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

पति हो तो ऐसा… हेलीकॉप्टर से पत्नी को लेकर पहुंच गया ससुराल, बेटी-दामाद को देखने उमड़ी भीड़

बिहार के वैशाली जिले में सरसई गांव है. यह गांव अचानक ही चर्चा में आ गया है. यहां एक युवक अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर से लेकर ससुराल पहुंच गया. इस नजारे को देखने के लिए वहां पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए. हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद दंपती का भव्य स्वागत हुआ. फूलों की माला पहनाकर, बैंड-बाजे के साथ और आरती उतारकर उनका स्वागत किया गया.

सरसई गांव में कृष्ण शर्मा रहते हैं. यहां उनकी बहन सुप्रिया रानी और बहनोई धीरज हेलीकॉप्टर से उनके घर पहुंचे. इलाके में हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. सभी लोग हेलिपैड के पास पहुंचने के लिए दौड़ पड़े. यह पहली बार था, जब गांववालों ने हेलीकॉप्टर उतरने का दृश्य देखा था.

पूरे गांव में उत्साह और उथल-पुथल

हेलीकॉप्टर के उतरने से पहले गांव में प्रशासनिक तैयारियां पूरी की गई थीं. हेलिपैड के पास पुलिस बल और अग्निशमन वाहन तैनात किए गए थे, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके. हेलीकॉप्टर की आवाज सुनकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल बन गया था.

घर पर लोगों की भारी भीड़

हेलीकॉप्टर से दूल्हा दुल्हन के आने के बाद उन्हें एक कार में बैठाकर उनके घर ले जाया गया, जहां फिर से लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोग नव दंपति को देखने के लिए एक-दूसरे से बढ़कर उत्साहित थे. इस दौरान बैंड-बाजे की धुन और पारंपरिक स्वागत से रौनक और बढ़ गई थी. दूल्हा और दुल्हन का यह खास स्वागत देखकर सभी लोग काफी खुश और उत्साहित थे.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

धीरज, जोकि मध्य प्रदेश में अंचलाधिकारी के पद पर तैनात हैं, पहली बार अपनी पत्नी सुप्रिया के घर सरसई आए थे. उनका यह हेलीकॉप्टर से घर आना गांववासियों के लिए एक बड़ा आकर्षण बन गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.