
छत्तीसगढ़: निकाय चुनाव जीतने वाली भाजपा CM साय के गृह ग्राम में हार गई ! कांग्रेस प्रत्याशी ने लहराया जीत का परचम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निकाय चुनाव के शनिवार को आए परिणामों से उत्साहित हो सकते हैं लेकिन उनके गृह नगर कुनकुरी के नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के विनयशील का मुकाबला भाजपा के सुदबल राम यादव से था। सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतों की गणना में दोनों के बीच चले कांटे की टक्कर में आखिरकार कांग्रेस के विनयशील ने महज 81 मतों से सुदबल राम यादव को पराजित किया। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने मोर्चा संभाला था। यदि यहां वार्ड की बात की जाए तो यहां भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां पर 15 में से आठ वार्ड में भाजपा ने तो सात वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.