Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

पंजाब के Travel Agents के खिलाफ Action तेज , पढ़ें अब तक का Update

पंजाब पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 2 और एफ.आई.आर. दर्ज की हैं, जिससे कुल एफ. आई. आर. की संख्या 10 हो गई है। ये नई एफ. आई. आर. उन एजेंटों के खिलाफ दर्ज की गई हैं, जिन्होंने कथित रूप से पीड़ितों को संयुक्त राज्य अमरीका में अवैध रूप से प्रवेश दिलवाने के झूठे वायदे कर धोखा दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया था।

इस संबंध में 11 फरवरी को एफ. आई. आर. नंबर 4 जसकरण सिंह, महिंद्र सिंह, हरदेव कौर और सुजान सिंह सभी निवासी टाहली टांडा, जिला होशियारपुर के खिलाफ दर्ज की गई है। वहीं एफ. आई. आर. नंबर 5 होशियारपुर के टांडा के एजेंट हैप्पी और तरनतारन के एजेंट गिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) और इमिग्रेशन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना एन. आर. आई, होशियारपुर  में दर्ज की गई है। ए.डी.जी.पी. (एन. आर. आई. मामलों) प्रवीन सिन्हा के नेतृत्व वाली एस.आई.टी. द्वारा उन डिपोर्ट किए गए लोगों की शिकायतों की जांच की जा रही है, जिन्हें ट्रैवल एजेंटों ने अमरीका में अवैध प्रवेश दिलवाने के झूठे वायदे कर धोखा दिया था। टीम द्वारा डिपोर्ट किए गए व्यक्तियों के बयान दर्ज कर, धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज की जा रही हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने धोखाधड़ी करने वाले इमिग्रेशन नैटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने और नागरिकों के शोषण को समाप्त करने के लिए पंजाब पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की।  उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ सांझा करें, जो इन आरोपियों को पकड़ने में मदद कर सकती हो।

इस धोखाधड़ी नैटवर्क को खत्म करने के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, लोगों को भी इस बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि अन्य लोग ऐसे धोखेबाज इमिग्रेशन सलाहकारों का शिकार होने से बच सकें।ए.डी.जी.पी. (एन.आर. आई. मामलों) प्रवीन सिन्हा ने कहा कि एफ. आई. आर. में नामजद व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एन. आर. आई. मामलों से जुड़े विभाग और जिला पुलिस आपसी तालमेल से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों के सभी पिछले और मौजूदा संपर्कों की जांच की जाएगी ताकि पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पंजाब पुलिस ने सलाह दी है कि इमिग्रेशन सेवाएं लेने वाले व्यक्ति केवल लाइसैंस प्राप्त एजेंटों से ही संपर्क करें और उनके प्रमाणपत्रों की पुष्टि करने के बाद ही कानूनी तरीके से विदेश जाएं। यह उल्लेखनीय है कि 2024 के अंत में, पंजाब पुलिस के एन.आर.आई. मामलों के विंग और साइबर क्राइम विंग ने प्रोटैक्टोरेट ऑफ इमिग्रेंट्स, चंडीगढ़ के साथ समन्वय कर, बिना आवश्यक लाइसेंस के सोशल मीडिया पर अवैध विज्ञापन देकर विदेशों में नौकरियों का झांसा देने वाली 43 ट्रैवल एजैंसियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.