Logo
ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
Header Ad

6 महीनों में पैसे Double! क्या आपको भी आया कोई ऐसा Offer, बुरे फंस सकते हैं

मोगा : शातिर ठगों द्वार भोले भाले लोगों को पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लाखों-करोड़ों की ठगी की जा रही है। ऐसे ही एक मामला सामने आया हैं, जहां पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 1.67 करोड़ रुपए ठगे गए। गांव कैला से कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित मिलीभगत से पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 1.67 करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है

पीड़ित व्यक्ति के रिश्तेदार प्रभजीत सिंह निवासी मोहाली पर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। मोगा पुलिस द्वारा जांच के बाद कथित आरोपी हरपाल सिंह, गुरदीप सिंह निवासी एयरपोर्ट रोड अमृतसर, हिना ढंड न्यू विजय नगर हैबोवाल लुधियाना, मनप्रीत सिंह सोनू मेन बाजार तलवंडी भाई फिरोजपुर के खिलाफ धर्मकोट थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस प्रमुख मोगा को दिए शिकायतपत्र में हरमनप्रीत सिंह निवासी गांव कैला ने कहा कि वह अपने रिश्तेदार प्रभजीत सिंह से नया कारोबार शुरू करने की बात करता था।

उसके बाद हमारी बातचीत कथित आरोपी हरपाल सिंह व अन्य से 2022 में हुई। हरपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई नेवी में नौकरी करता है और उसने दुबई में बिट ग्रो नाम से एक कंपनी खोली है, जो भी उसके पास पैसा लगाएगा वह 6 महीने के अंदर रकम दोगुनी करके हमें वापस कर देगा। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति हरमनप्रीत सिंह और प्रभजीत सिंह ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हरपाल सिंह को मार्च 2024 से सितंबर 2024 तक अलग-अलग खातों के जरिए 2.67 करोड़ रुपए दिए और कुछ नकद भी दिया।

लेकिन हरपाल सिंह ने उक्त रकम को कहां निवेश किया है, इस बारे में कुछ नहीं बताया। हरमनप्रीत सिंह और रिश्तेदार प्रभजीत सिंह ने कई बार हरपाल सिंह से बात की तो उसने 1 करोड़ रुपए लौटा दिए और भरोसा दिलाया कि बाकी पैसे भी मुनाफे के साथ जल्द ही वापस कर दिए जाएंगे। गारंटी के तौर पर उसने 4 चैक भी दिए, लेकिन बाद में उसने संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद हरमनप्रीत  सिंह ने हरपाल सिंह व उसके पिता गुरदीप सिंह से भी बात की तो उन्होंने कहा कि आपके पैसे वापस कर दिए जाएंगे, लेकिन पैसे वापस नहीं किए गए।

इस तरह कथित आरोपियों ने साजिश रचकर 1.67 करोड़ रुपए की ठगी की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस प्रमुख, मोगा ने डी.एस.पी. रमनदीप सिंह धर्मकोट को इसकी जांच के आदेश दिए। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया। शिकायतकर्त्ता के आरोप सही पाए जाने पर कानूनी राय लेने के बाद कथित आरोपियों के खिलाफ उक्त मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले की आगे की जांच थाना धर्मकोट के सहायक उपनिरीक्षक मलकीत सिंह विरदी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.