Logo
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...
Header Ad

2 दिन, 568 ट्रेंने और 28 लाख यात्री… इस इंतजाम के बाद वॉर रूम से रेल मंत्री ने दिया नया निर्देश, महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को होगा फायदा

महाकुंभ में ट्रेनों से आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं पर नई दिल्ली स्थित रेल भवन में बने वॉर रूम से नजर रखी जा रही है. बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वॉर रूम पहुंचे. उन्होंने वहां पहुंचकर प्रयागराज के आठ रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की. इस बीच रेल मंत्री ने सभी दिशाओं में तीर्थयात्रियों के लिए ट्रेनें उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

रेल मंत्रालय के मुताबिक, प्रयागराज से दो दिनों में 568 ट्रेन चलाई गईं. इनमें 27.08 यात्रियों ने सफर किया. इनमें 12 फरवरी को शाम छह बजे तक 225 ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें 12.46 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया. इससे पहले मंगलवार यानी 11 फरवरी को 343 ट्रेनों में 14.69 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की.

दिया अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्देश

रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव, सीईओ और सीआरबी सतीश कुमार के साथ बुधवार रात करीब 9 बजे रेल भवन के वॉर रूम पहुंचे. उन्होंने प्रयागराज की गाड़ियों की मॉनिटरिंग कर अधिकारियों महाकुंभ के श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए. साथ ही स्पेशल गाड़ियों का लगातार परिचालन किए जाने को भी कहा. रेल मंत्री ने प्रयागराज मंडल को यात्रियों की भीड़भाड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया.

चालू किए गए चार होल्डिंग एरिया

मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों से संबंधित जानकारी विशेष बुलेटिन, महाकुंभ क्षेत्र होल्डिंग जोन, रेलवे स्टेशन, सोशल मीडिया और अन्य मीडिया आउटलेट सहित विभिन्न चैनलों के माध्यम से लगातार प्रदान की जा रही है. मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास 5 हजार की क्षमता वाले चार होल्डिंग एरिया पूरी तरह से चालू हो गए हैं. मंत्रालय ने कहा, इसके अलावा, माघी पूर्णिमा के अवसर पर खुसरोबाग में 100,000 यात्रियों की क्षमता वाला एक नया होल्डिंग एरिया चालू हो गया है, जिसमें ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक चीजों की विशेष व्यवस्था की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.