Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

18 साल तक इंतजार कराया… IPL चैंपियन बनने के बाद विराट का पहला पोस्ट, आपने देखा क्या?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2025 की जीत एक सपने के सच होने जैसी थी, और इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी भावनाओं को शेयर किया. 4 जून 2025 को सुबह 8 बजे शेयर किए गए इस पोस्ट में विराट ने न केवल अपनी खुशी जाहिर की, बल्कि फैंस और इस लंबे सफर को भी याद किया. पोस्ट में उनकी भावुक बातें और ट्रॉफी के साथ उनकी फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया. उनका ये पोस्ट कुछ ही मिनटों में काफी वायरल हो गया.

IPL चैंपियन बनने के बाद विराट का पहला पोस्ट

विराट ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में आरसीबी के चैंपियन बनने की कुछ फोटोज शेयर कीं. वहीं, एक फोटो में वह लाल रंग की आरसीबी जर्सी पहने हुए हैं और गर्व से आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को पकड़े हुए हैं. इन फोटोज के साथ उन्होंने एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी टीम, फैंस और इस 18 साल के सफर को याद किया. इस पोस्ट को शुरुआत 1 घंटे में ही 5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले गए.

अपने पोस्ट में विराट ने लिखा, ‘इस टीम ने सपने को संभव बनाया, एक ऐसा सीजन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा. हमने पिछले 2.5 महीनों में सफर का भरपूर आनंद लिया है. यह आरसीबी के फैंस के लिए है जिन्होंने बुरे समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा. यह सभी सालों के दिल टूटने और निराशा के लिए है. यह इस टीम के लिए खेलते हुए मैदान पर किए गए हर प्रयास के लिए है. जहां तक ​​आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है- आपने मुझे अपने दोस्त को उठाने और जश्न मनाने के लिए 18 साल तक इंतजार कराया, लेकिन यह इंतजार के लायक है.’

जमकर चला विराट कोहली का बल्ला

आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने पूरे सीजन में 15 मैचों में 657 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे. कोहली का औसत भी 54.75 रहा, और उन्होंने ये रन 144.71 की स्ट्राइक रेट से बनाए, जो उनकी आक्रामक और स्थिर बल्लेबाजी का सबूत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.