Logo
ब्रेकिंग
इंदौर में मामूली विवाद के बाद चौकीदार की कार से कुचलकर हत्या, पत्नी घायल; आरोपी युवक-युवती की तलाश म... जस्टिस संदीप मेहता के आरोपों पर CJI ने लिया संज्ञान; बोले- 'महज आरोप अंतिम फैसला नहीं, दोनों पक्षों ... ठाणे के सरकारी आश्रम स्कूल में 21 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़: कुक का सहायक गणपत गवली गिरफ्तार, जां... लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बाबर आजम का बड़ा खुलासा: 100% फिट नहीं, फिर भी मैदान में उतरने की तैयारी कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड विवाद में घसीटा गया नाम: सोनू निगम ने तोड़ी चुप्पी, वायरल पोस्ट को बताया प... 'पूछताछ के लिए नहीं, सम्मान के लिए लाई पुलिस': साइबर अवेयरनेस इवेंट में समय रैना के मजाकिया अंदाज पर... भारत में दोगुनी होंगी जापानी कंपनियां: पीयूष गोयल का बड़ा बयान, $67 बिलियन निवेश और डीपटेक कॉरिडोर प... रिलायंस-डिज्नी जॉइंट वेंचर से डिज्नी का घाटा घटा: JioStar का मुनाफा बढ़कर ₹3,145 करोड़ हुआ, रेवेन्यू... व्हाट्सएप का नया सुरक्षा कवच: अब एक अकाउंट में जोड़ सकेंगे कई Passkey, अनजान कॉल्स और हैकिंग से मिले... रक्षाबंधन 2026 पर करें अन्न, गुड़ और वस्त्र का दान; भाई के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और आरोग्य
Header Ad

158000 लोगों को जमीन, गरीबों के खाते में हर महीने पेंशन… हरियाणा सरकार ने खोला खजाना

हरियाणा में सोमवार को राज्य के 24 हजार 695 लोगों को पेंशन मिलनी शुरू हो गई. वो लोग जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के नए लाभार्थी हैं, उनके खातों में राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन 7.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. यही नहीं मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के दूसरे फेज के तहत प्लॉट्स आवंटन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया.

सीएम ने कहा कि अलग-अलगसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या 35 लाख 16 हजार 814 हो गई है. सीएम ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को हर माह 1060 करोड़ रुपये की पेंशन दी जाएगी. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के नए लाभार्थियों की लिस्ट में 17 हजार 407 बुजुर्ग, 1673 विधवाएं, 864 दिव्यांग, 1700 निराश्रित बच्चे, 2062 विधुर और अविवाहित, 351 कैंसर मरीज, एक किन्नर, दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त एक मरीज है. इसके अलावा 530 लोगों को लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता देना शुरू किया गया है. साथ ही 106 निशक्त बच्चों के लिए सहायता राशि भी शुरू की गई है.

हमने गरीबों को आवास देने का किया था वादा- सीएम

वहीं प्लॉट्स आवंटन की प्रक्रिया शभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि हमने शहरों और गांवों में गरीब परिवारों को आवास देने का वादा किया था. डबल इंजन की सरकार इस पर काम कर रही है. हर गरीब के पास अपना पक्का मकान हो, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई गई. अब हरियाणा में मुख्यमंत्री आवास योजना का क्रियान्वन हो रहा है.

1.58 लाख लोगों ने प्लॉट के लिए दिया है आवेदन

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश सरकार गरीब लोगों को प्लॉट्स उपलब्ध करा रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है. बता दें कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के दूसरे फेज के तहत 1.58 लाख लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया है. 537 ग्राम पंचायतों और 24 महाग्राम पंचायतों में प्लॉट के आवेदन किया गया है.अब प्लॉट के आवंटन के प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.