Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

10 बजे मुख्यमंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, तत्काल एक्टिव हो जाएंगे रिजल्ट लिंक

मध्‍य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम के इंतजार की घडि़यां समाप्‍त होने को हैं। परिणाम का दिन व समय तय हो गया है। 6 मई, मंगलवार सुबह 10 बजे यह जारी किया जाएगा। स्‍वयं मुख्‍यमंत्री मोहन यादव इसे जारी करेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। इस साल 10वीं व 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। बता दें, कि पिछले साल 24 अप्रैल को दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किया गया था। पिछले साल के परिणाम में 10वीं का 58.10 फीसद तो 12वीं का 64.49 प्रतिशत रहा था।

यहां उपलब्‍ध होंगे परिणाम Mp Board Result 2025

परीक्षा परिणाम www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.jagranjosh.com, https://www.fastresult.in,https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर उपलब्ध होंगे।

इन तरीकों से चेक करें रिजल्‍ट

  • इसके अलावा मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें।
  • नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रौल नंबर और आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में घोषित करेंगे।
  • मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निम्न वेबसाइट पर परिणाम परीक्षा उपलब्ध रहेंगे।
  • सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे।

एक नजर परीक्षा पर Mp Board Result 2025

    • बता दें कि इस वर्ष मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
    • अधिकारियों ने बताया कि अंक प्रविष्टि का कार्य तेजी से चला।
    • अब उन जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था।
    • कहा गया था कि कि दो-तीन दिन तक अंक प्रविष्टि का कार्य पूरा करें।
    • इस बार भी दोनों कक्षाओं का परिणाम एक ही दिन जारी किया जाएगा।
    • मप्र बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम 10 मई से पहले जारी होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.