Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

हो गया कंफर्म… 25 साल बाद साथ काम करेंगे सलमान खान- संजय दत्त, एक्टर ने दे दिया ये स्पॉइलर

साल 2025 का अप्रैल महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है. इस महीने कई सारी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. बात करें, सलमान खान की तो वो उनकी फिल्म मार्च के आखिर में रिलीज होने वाली है, लेकिन इसका खुमार लोगों पर अप्रैल में भी गजब का दिखने वाला है. इसी के साथ संजय दत्त भी अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ के साथ नजर आने वाले हैं. दोनों के फैंस के लिए खास बात ये है कि अपनी-अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान संजय दत्त और सलमान खान ने एक साथ फिल्म करने की बात का खुलासा किया है.

संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, आज यानी 29 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान संजय दत्त ने सलमान खान के साथ फिल्म के बारे में बात की है. हालांकि, इस दौरान एक्टर ने फिल्म से जुड़ा स्पॉइलर भी दिया है, उन्होंने बताया है कि दोनों की फिल्म एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसमें दोनों स्टार्स का भाईचारा नहीं, बल्कि लोगों को उनका टशन देखने को मिलने वाला है.

‘आप दोनों का टशन देखिए’

संजय दत्त ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि आपने साजन देखी है आपने चल मेरे भाई देखी है, लेकिन अब आप दोनों का टशन देखिए. एक्टर ने आगे कहा कि ये एक एक्शन फिल्म होने वाली है. मैं अपने छोटे भाई के साथ 25 साल बाद फिल्म करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं. इस अपकमिंग फिल्म से पहले संजय दत्त और सलमान खान चल मेरे भाई फिल्म में नजर आए थे. ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी, जिसमें करिश्मा कपूर भी थीं.

सलमान ने भी किया कंफर्म

हालांकि, संजय दत्त से पहले सलमान खान ने भी अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान इस फिल्म को लेकर कंफर्मेशन दी थी. एक्टर ने कहा था कि ‘सिकंदर’ के बाद मैं एक और बड़े एक्शन फिल्म पर काम करने वाला हूं. इस फिल्म में लोगों को अलग लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा और ये फिल्म मैं अपने बड़े भाई संजय दत्त के साथ करने वाला हूं. हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये फिल्म किसी नए डायरेक्टर के डायरेक्शन में बनेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.