Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

होली पर पकवान खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी की समस्या, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

होली के अगले दिन ज्यादातर लोगों का पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है. तली-भुनी और मीठी चीजें (जैसे कि गुझिया जैसी मिठाइयां) खाने और तरह-तरह के ड्रिंक्स पीने के कारण डाइजेशन की समस्या होने लगती है. पेट में गैस, एसिडिटी की समस्या बनने लगती है. पेट भराभरा सा रहता है. छाती में जलन और हल्का-हल्का दर्द भी होने लगता है. पेट साफ नहीं हो पाता है तो ऐसी स्थिति में आपको ये घरेलू नुस्खे काम आएंगे. आइए जानते हैं इस स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या-क्या उपाय अपनाने चाहिए.

पेट में गैस और एसिडटी की समस्या बनने पर कई प्राकृतिक घरेलू उपाय हैं, जिनमें से कई तो आपके रसोईघर में मिल सकते हैं. इसे अपनाकर आप अपने पाचन तंत्र फिर से ठीक कर सकते हैं.

सौंफ

थोड़ी सी सौंफ को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोएं और खाने के बाद खाएं या सीधे चबाकर खाएं. इससे आपको गैस और अपच की समस्या में राहत मिलेगी. सौंफ पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.

गुड़

ठंडे पानी में थोड़ा गुड़ को डाल दे और थोड़ी देर बाद उसे पानी को पी जाएं. या खाने के बाद गुड़ का एक छोटा-सा टुकड़ा खाएं. इससे भी गैस और एसिडीटी की समस्या कम हो सकती है.

तुलसी

तुल्सी की पत्तियों को धोकर चबाएं या एक कप पानी उबालें और उसमें पत्तियां डालकर गर्म चाय की तरह उसे धीरे-धीरे पीए.

नींबू पानी

एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से भी गैस और एसिडिटी की समस्या कम हो सकती है. नींबू पानी पेट के लिए फायदेमंद होता है.

बादाम

कच्चा बादाम खाने से भी आपको इस समस्या में राहत मिल सकती है. एक मुट्ठी बिना भीगी बादाम और कुछ केले को साथ खाने से पेट की समस्या दूर हो सकती है.

एसिडिटी से ज्यादा लंबे समय की राहत के लिए आप एंटासिड्स भी ले सकते हैं, जो दुकानों पर उपलब्ध हैं. यह पेट के एसिड को कम कर एसिडिटी के लक्षणों से तुरंत राहत देने में मदद करते हैं.

डाइट और लाइफस्टाइल में करें बदलाव

अगर एसिडिटी बार-बार हो रही है तो इसे कंट्रोल करने के लिए आपको लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. आप ऐसे खाद्य पदार्थों से बचें, जो खासकर एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकते हैं, जैसे कि तली हुई चीजें और ज्यादा वसा वाली मिठाइयां और मसालेदार भोजन से बचें. इनमें होली के खास पकवान भी शामिल हैं. इसके अलावा पर्याप्त पानी पिए. अच्छी नींद लें और थोड़ा बहुत एक्सरसाइज करें. अगर आपके लक्षण बने रहते हैं या आपको बार-बार एसिडिटी होती है, तो डॉक्टर को दिखाएं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.