Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

सुपारी किलर्स नहीं मारते तो क्या था सोनम का प्लान B? राजा मर्डर केस में अब हवाला कनेक्शन

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, अगर राजा को सुपारी किलर्स नहीं मारते, तो सोनम के पास राजा के मर्डर का प्लान B भी था. सोनम खुद उसे शिलांग में सेल्फी लेते समय धक्का देकर मारने वाली थी. मुख्य आरोपी सोनम को पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार किया है और मेघालय पुलिस उसे अपने साथ शिलॉन्ग ले गई है.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनम ने राज के साथ मिलकर अपने तीन दोस्तों को राजा की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी. तीनों ने सुनियोजित ढंग से राजा की हत्या शिलॉन्ग में की. लेकिन अगर ये प्लान सफल नहीं हो पाता तो सोनम ने एक बैकअप प्लान बी भी तैयार किया था. सोनम की दूसरी प्लानिंग ये थी कि वह राजा को किसी ऊंचे पॉइंट पर ले जाकर सेल्फी लेने के बहाने धक्का दे देगी, ताकि उसकी मौत एक हादसे के रूप में दर्ज हो सके.

हवाला कनेक्शन

पुलिस जांच में राज कुशवाह के फोन से कई हवाला ट्रांजैक्शन के संकेत मिले हैं. फोन में हवाला लेन-देन में इस्तेमाल नोटों की तस्वीरें भी पाई गई हैं. सबसे बड़ा खुलासा यह है कि सोनम रघुवंशी के बैंक अकाउंट का उपयोग हवाला ट्रांजैक्शन में किया गया था. सोनम के प्रेमी राज कुशवाह ने पीथमपुर के एक हवाला कारोबारी से 50 हजार रुपये लिए थे, जो उसने हत्या से पहले अपने तीन दोस्तों को बांटे. यह रकम संभवतः हत्या को अंजाम देने की तैयारी में इस्तेमाल हुई.

शादी और साजिश

हत्या की कहानी की शुरुआत सोनम और राज की शादी से हुई. शादी के दिन राज फूट-फूट कर रोया था, जिसे देखकर उसके दोस्तों ने राजा रघुवंशी को खत्म करने का निर्णय लिया. शादी के ही दिन राज ने सोनम से कहा था — राजा को शिलांग ले आओ, वही उसे खत्म कर देंगे.

बाद में सोनम ने राजा से कहा — जब तक कामाख्या के दर्शन नहीं करोगे, हम एक नहीं हो सकते. इसी बहाने राजा को शिलांग ले जाया गया. सूत्रों की मानें तो हत्या के बाद सोनम नेपाल भागने की तैयारी में थी. हत्या के बाद वह सिलिगुड़ी होते हुए इंदौर आई, और फिर उत्तर प्रदेश पहुंची.

कैसे सफल हुआ ऑपरेशन हनीमून?

इस पूरे केस की परतें खोलने के लिए मेघालय पुलिस ने ऑपरेशन हनीमून चलाया, जिसमें—120 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे. 42 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं. इसी के बाद पूरी साजिश की कड़ियां जुड़ पाईं. इसी साल 11 मई को राजा और सोनम की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने शिलॉन्ग गए, जहां पर राजा का मर्डर हो गया. इस मर्डर केस की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम ही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.