Logo
ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...
Header Ad

सीलमपुर की लेडी डॉन जिकरा ने ली कुनाल की जान! वारदात की क्या है वजह?

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के लड़के की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि इस पूरे मर्डर केस में साहिल और जिकरा का नाम सामने आया है. ये दोनों ही भाई-बहन हैं, जो मिलकर गैंग चलाते हैं. उनकी गैंग में 15 से ज्यादा लोग हैं. हाल ही में पुलिस ने ज़िकरा के घर से हथियार बरामद किए थे और उसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में वो छूट गई थी.

जिकरा जिस पर कुनाल की हत्या के आरोप लग रहे हैं वो खुद को लेडी डॉन के नाम से बुलाना पसंद करती है. यहां तक की उसने अपने हाथ पर भी लेडी डॉन का लिखा रखा है. हथियारों के साथ और रौब दिखाने के कई वीडियो उनके सोशल मीडिया पर डाले हुए हैं. यहां तक उसने पुलिस गिरफ्त के दौरान के भी कई वीडियोज खुद शेयर किए हैं.

पुलिस कुनाल हत्याकांड में अब सीसीटीवी की मदद से 2 लोगों को हिरासत में लिया है. पूरे मामले में पुलिस का मानना है कि 4-5 लोग शामिल थे.

कौन है लेडी डॉन जिकरा?

सीलमपुर इलाके के लोगों की माने तो जिकरा के आतंक से पूरे इलाके के लोग परेशान है. पिछले दिनों जिकरा गैंग की लाला नाम के शख्स से झड़प हुई थी, जिसके जवाब में लाला के दोस्त कुनाल की हत्या की गई है. जिकरा कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की गर्लफ्रेंड है. उसके हाथ में हमेशा तमंचा रहता है. जिकरा पहले भी उड़ाने की धमकी दे चुकी है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस कुणाल की हत्या के मामले में ढूंढ रही है.

क्या बोलीं सीएम रेखा?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीलमपुर हत्या मामले पर कहा “मेरी पुलिस कमिश्नर से बात हुई है. मृतक कुनाल पर चाकू से हमला हुआ है. हत्या के पीछे जिन लोगों के नाम हैं उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी. परिवार के साथ पूरा न्याय होगा. कोई भी कमी नहीं होगी. FIR दर्ज हो चुकी है.

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार शाम एक 17 साल के लड़के चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. ये हत्या उस समय हुई जब लड़का घर के लिए दूध लेने दुकान जा रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद इलाके के लोग पलायन की बात कर रहे हैं और घर बिकाऊ किए हुए हैं, लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन हिंदुओं को निशाना बनाया जाता है, अब तक 7 लोगों की हत्या की जा चुकी है. इस मामले ने राजधानी दिल्ली का माहौल गर्मा दिया है. हालांकि पुलिस आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. कुणाल की मां का कहना है कि उनके बेटे से ना किसी की दुश्मनी थी ना किसी से कोई बातचीत थी. उसे सिर्फ गिहारा समाज से होने की वजह से मार दिया गया.

घटना के बाद से ही सीलमपुर इलाके में तनाव का माहौल है. मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन ​बीती रात से जारी है. नाराज लोगों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.