Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

साली थी घर पर अकेली, देखते ही जीजा की डोल गई नियत… बंद कमरे में कर डाली ऐसी हरकत, पहुंचा जेल

बिहार के बेगूसराय में एक जीजा आया तो अपनी ससुराल में था. लेकिन यहां कुछ ऐसा कांड कर बैठा कि उसे जेल जाना पड़ गया. दरअसल, जीजा ने अपनी ही साली से रेप किया. साली ने यह बात परिजनों को बताई तो घर वालों ने थाने में तहरीर दी. पुलिस ने भी FIR दर्ज कर आरोपी के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया.

जानकारी के मुताबिक, खगड़िया जिला का रहने वाला उमा रंजन पासवान बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ससुराल आया हुआ था. आरोप है उमा रंजन पासवान इसी दौरान पड़ोस की रहने वाली साली के घर में गया.

जीजा ने साली के साथ कियाा रेप

उमा रंजन पासवान ने अपनी साली को अकेला देखा तो उसकी नीयत डोल गई. वो साली को जबरन बगल के एक भूसा घर में ले गया. आरोप है कि इसके बाद जीजा ने साली के साथ रेप किया. इस दौरान साली ने जीजा को काफी रोका, लेकिन जीजा ने उसकी एक बात नहीं मानी. उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला.

घरवालों को बताई बात तो जीजा गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने फिर घटना की लिखित शिकायत बलिया थाना में दर्ज कराई. मामला दर्ज करते ही पुलिस ने आरोपी जीजा उमा रंजन पासवान को ससुराल से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरोपी और पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल पहुंची. जहां बुधवार की देर शाम मेडिकल जांच कराया गया. जांच पड़ताल के बाद बुधवार की रात आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

एक पुलिस अधिकारी ने बताया- हमें सूचना मिली थी युवक ने घर में घुसकर एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की. घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्रित किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल दोनों का मेडिकल जांच बेगूसराय सदर अस्पताल में कराया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.