Logo
ब्रेकिंग
MP Cabinet Decision: डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला! जल निगम बना 'जल एवं स्वच्छता निगम', ₹57 करोड़ का ब... Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ...
Header Ad

‘ससुर ने मेरी बीवी को 10 लाख में बेचा…’, बॉयफ्रेंड संग भागी पत्नी, पति ने खा लिया जहर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शादी में धोखे का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर जहर खा लिया. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया, जहां उसकी हालत गंभीर है. पति ने बताया- मेरी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है. मेरे ही ससुर ने उसे 10 लाख रुपये में बेचा है.

मामला भिररवार इलाके का है. यहां वार्ड नंबर- 1 में बंजारा मोहल्ला में रहने वाले एक युवक ने जहर खा लिया. जहर खाने वाले युवक ने कहा- मैंने पत्नी की हरकत से दुखी होकर जहर खाया है. मेरे ससुर ने पत्नी का सौदा उसके बॉयफ्रेंड से किया. उसे 10 लाख में बेच दिया. शादीशुदा होते हुए भी मेरी बीवी फिर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई.

पुलिस के मुताबिक- मोनू बंजारा की पत्नी 19 जून को धर्मवीर बंजारा के साथ चली गई. पीड़ित पति ने इस संबंध में पुलिस को बताया कि धर्मवीर बंजारा और उसका जीजा सुमित बंजारा और अन्य लोगों ने मिलकर उसकी पत्नी को ले गए हैं. साथ ही मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, चूड़ी, करधौनी और पायल समेत करीब 2 लाख रुपए के गहने और डेढ़ लाख रुपए नगद भी ले गई है. इसी से दुखी होकर अब मोनू ने जहर खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई भितरवार में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर किया गया है.

पति के साथ नहीं रहना चाहती है

ग्वालियर में अस्पताल में भर्ती मोनू ने ससुर छत्रपाल बंजारा पर उसकी पत्नी को भगवाने में मदद किए जाने का आरोप लगाया है. उसका आरोप है कि ससुर ने उसकी पत्नी को 10 लाख रुपये में बेच दिया है. मोनू के मुताबिक उसका एक दो साल का बेटा भी है जिसे भी पत्नी छोड़कर गई है. बताया गया है कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोनू की पत्नी का पता लगा लिया था. उसने सोमवार को भितरवार लौटने की भी बात कही है, लेकिन उसका कहना है कि वो पति के साथ नहीं रहना चाहती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.