Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

विदेश जाकर कसमें-वादे भूली पत्नी! तंग आए पति ने…

गुरदासपुर: लड़के द्वारा पैसे लगा कर लड़की को विदेश भेजने और फिर लड़की द्वारा विदेश जाते ही अपनी बात से मुंह फेर लेने के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरदासपुर से सामने आया है, जहां शादी से पहले दोनों परिवारों के बीच बात हुई थी कि वे लड़की को स्टडी वीजा पर यूके भेज देंगे और वहां से लड़के को स्पाउस वीजा पर यूके बुला लेगी। लेकिन विदेश जाने के बाद लड़की अपने वादे से मुकर गई, जिसके बाद पति ने तंग आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर सोम लाल ने बताया कि गुरदासपुर निवासी बानू वर्मा पुत्र राकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में अलीशा भगत से हुई थी। शादी से पहले दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति बनी थी कि शादी के बाद अलीशा स्टडी वीजा पर यूके जाएगी और जो भी पैसा लगेगा, दोनों परिवार आधा-आधा खर्च करेंगे और यूके पहुंचकर अलीशा भगत अपने पति बानू वर्मा को स्पाउस वीजा पर यूके बुलाएगी। बानू वर्मा ने 14-15 लाख रुपए खर्च करके अलीशा भगत को यूके भेजा था, लेकिन अलीशा भगत ने यूके पहुंचकर अपनी मां आशा रानी और पिता इंद्रजीत भगत से सलाह करने के बाद स्पाउस वीजा नहीं लगवाया।

बानू वर्मा ने कहा कि ऐसा करके उन्होंने उसके साथ 14-15 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच उप कप्तान सिटी पुलिस गुरदासपुर द्वारा करने के बाद अलीशा भगत, उसकी मां आशा रानी और पिता इंद्रजीत भगत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.