Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

वंदे भारत या जन शताब्दी में क्या अंतर? यात्रा से पहले आप भी कंफ्यूज, जरूर पढ़ें ये डिटेल्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट वंदे भारत ट्रेन इन दिनों देश के दर्जनों रूट पर चल रही है और लग्जरी के साथ-साथ यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित और तेज सफर के मौके भी दे रही है. अभी तक देश में करीब डेढ़ सौ वंदे भारत ट्रेनें रेलवे ट्रैक्स पर दौड़ रही हैं. यह ट्रेनें सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को जोड़ने का काम कर रही हैं. हालांकि वंदे भारत एक आधुनिक ट्रेन हैं लेकिन इन ट्रेन के आने से पहले शताब्दी एक्सप्रेस को देश की सबसे तेज ट्रेन का तमगा हासिल था. चलिए वर्तमान में जानते हैं दोनों ट्रेनों में मिलने वाली सुविधाओं और इनके किराए के बारे में.

भारतीय रेलवे की सबसे शानदार ट्रेनों में से एक मानी जाने वाली शताब्दी को आज भी यात्री बेहद पसंद करते हैं. इस में दो क्लासेस होते हैं और दोनों में ही चेयर कार होता है. इसमें स्लीपर की व्यवस्था नहीं होती है. शताब्दी एक्सप्रेस लंबे वक्त तक भारतीय रेलवे की सबसे तेज ट्रेन रही है हालांकि अब यह तमगा वंदे भारत के पास है. इस ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं को यात्रियों द्वारा खासा पसंद किया जाता है. वहीं वंदे भारत की बात करें तो इसमें भी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास होती हैं. इसमें भी कैटेरिंग की फेसिलिटी है और इसमें कुछ हाई टेक फीचर्स भी शामिल हैं.

वंदे भारत में मिलने वाली सुविधाएं

वंदे भारत नए दौर की ट्रेन है जिसे वर्ल्ड क्लास फेसिलिटीज के साथ रेलवे ट्रैक्स पर दौड़ाया जा रहा है. इस ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर होते हैं जो सेंसर्स की मदद से खुलते और बंद होते हैं. इस ट्रेन का वॉशरूम भी बाकी ट्रेन्स की तुलना में हाईटेक और साफ-सुथरा होता है. सीटों की बात करें तो यह रिक्लाइंड होती हैं और एडजस्टेबल भी होती हैं. सभी सीटों के आगे ट्रे सिस्टम भी होता है, ट्रेन में यात्रियों को वाई-फाई फ्री मिलता है. इस ट्रेन की हाई स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. हालांकि ट्रैक के हिसाब से इसे फुल स्पीड पर दौड़ाया नहीं जाता है. देश में फिलहाल सबसे कम समय में सफर पूरा करने के लिए वंदे भारत ट्रेन को जाना जाता है.

शताब्दी में क्या-क्या सुविधाएं हैं?

वंदे भारत से तुलना की जाए तो इस ट्रेन को हाई टेक वंदे भारत का ओजी (ओल्ड जनरेशन) मॉडल कहा जा सकता है. इस ट्रेन में भी कई सुविधाएं यात्रियों को दी जाती हैं. लेकिन, अगर इनकी तुलना वंदे भारत की फेसिलिटीज से की जाए तो ठीक नहीं है. क्योंकि, शताब्दी में जो सुविधाएं मिलती हैं वह पुराने जमाने की सबसे बेस्ट सुविधाएं कहीं जा सकती हैं. चेयर कार, एडजस्टेबल सीट्स, पैंट्री कार, ब्रेक फास्ट और लंच की व्यवस्था. इसके अलावा फुली एयरकंडीशन्ड कोच. वंदे भारत के आने से पहले यह ट्रेन भारत की सबसे फास्ट ट्रेन मानी जाती थी. हालांकि अब वंदे भारत की तुलना में इसका सफर थोड़ा धीमा हो गया है और इसके स्टोपेज भी पहले से बढ़े हैं. हालांकि वंदे भारत की तुलना में शताब्दी का टिकट प्राइज काफी कम होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.