Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान देकर बीजेपी ने एक साथ कितने राज्यों को साधा?

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 11 दिन का सस्पेंस खत्म करते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी है. शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं. रेखा के जरिए जहां बीजेपी ने दिल्ली की 53 प्रतिशत वोटरों को साधने की कवायद की है.

वहीं वैश्य समुदाय की इस महिला नेता को राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने दिल्ली से बाहर के 3 और भी राज्यों को साधा है. कैसे, आइए इसे विस्तार से समझते हैं…

दिल्ली में 46 प्रतिशत महिला तो 7 प्रतिशत वैश्य

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में महिला वोटरों की संख्या करीब 46 फीसदी है. इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाएं और उनके मुद्दे काफी सुर्खियों में रहे. बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ने महिलाओं को साधने के लिए काफी घोषणाएं की थी. बीजेपी के सिंबल पर इस बार 4 महिला विधायक चुनकर आई हैं.

इसी तरह दिल्ली में वैश्य समुदाय की आबादी 7 प्रतिशत है. महिला और वैश्य समुदाय की कुल आबादी करीब 53 प्रतिशत है. बीजेपी के सिंबल पर इस बार 5 से ज्यादा विधायक वैश्य समुदाय से जीतकर आए हैं.

रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी महिला कोटे से मुख्यमंत्री बन चुकी हैं.

रेखा के जरिए इन 3 राज्यों को भी बीजेपी ने साधा

हरियाणा- रेखा गुप्ता हरियाणा से आती हैं. रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में हुआ है. वहीं से रेखा ने शुरुआती पढ़ाई-लिखाई की है. रेखा जिस वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, उसकी हरियाणा में 5 फीसदी आबादी है. हरियाणा में बीजेपी की सरकार है. यहां बीजेपी जाट और गैर-जाट की राजनीति पर आगे बढ़ती रही है. रेखा के मुख्यमंत्री बनने से हरियाणा के वैश्य वोटरों पर बीजेपी की पकड़ और मजबूत होगी.

हरियाणा में लोकसभा की 10 और विधानसभा की 90 सीटें हैं. 2024 में लोकसभा की 10 में से 5 पर ही बीजेपी जीत पाई.

बिहार- इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं. बीजेपी की पूरी कवायद बिहार की सत्ता को फिर से हासिल करने की है. बिहार में शुरू से ही वैश्य और ब्राह्मण बीजेपी का कोर वोटर्स रहा है. बीजेपी रेखा के जरिए इसे और ज्यादा मजबूत कर रही है. आने वाले बिहार चुनाव में रेखा गुप्ता स्टार प्रचारक की भूमिका निभा सकती हैं.

बिहार में वैश्य समुदाय की आबादी करीब 5 फीसद है, जिसका विधानसभा की 30 सीटों पर सीधा दबदबा है. बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है.

पश्चिम बंगाल- 2026 के शुरुआती महीने में पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं. यहां बीजेपी का सीधा मुकाबला ममता बनर्जी की पार्टी से है. 15 राज्यों में अभी बीजेपी की सरकार है, लेकिन एक भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं है. बंगाल में महिला मुख्यमंत्री का मुद्दा काफी हावी रहता है.

बीजेपी ने रेखा के जरिए बंगाल को संदेश देने की कोशिश की है. पश्चिम बंगाल में वैश्य समुदाय की आबादी 2 प्रतिशत है. बीजेपी ने दिल्ली जीत के बाद बंगाल पर सबसे ज्यादा फोकस रखा है. 2021 में बीजेपी बंगाल की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.