Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

रजिस्ट्री करवाने वालों को मिली राहत, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

बुढलाडा: पंजाब सरकार द्वारा ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्री को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई ‘ई-रजिस्ट्री प्रणाली’ का शुभारंभ आज एसडीएम गगनदीप सिंह की अगुवाई में नायब तहसीलदार हिरदैपाल सिंह द्वारा किया गया। इस नई प्रणाली से लोगों को पहले की तरह दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और रजिस्ट्री का काम तेज़ी से और आसानी से पूरा होगा।

एसडीएम गगनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल से यह डिजिटल रजिस्ट्री प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत 9 रजिस्ट्री प्रक्रियाएं पूरी की गईं है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को एजेंटों और दलालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा क्योंकि सारी जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी।

नायब तहसीलदार ने बताया कि अब लोग ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्री के लिए किसी भी सब-रजिस्टार दफ्तर में जा सकते हैं, चाहे वह उनके इलाके में हो या नहीं। साथ ही, जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर के ज़रिए घर पर ही सेवा सहायकों को बुलाकर दस्तावेज तैयार करवाए जा सकते हैं। इससे बुज़ुर्गों, व्यस्त पेशेवरों और ग्रामीण परिवारों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

इस नई प्रणाली के ज़रिए दस्तावेज जमा करवाना, मंज़ूरी लेना, फीस जमा करना और रजिस्ट्री के समय का मैसेज वॉट्सऐप पर मिल जाएगा, जिससे लोग हर पल की जानकारी रखते हुए अपना काम तय समय पर करवा सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.