Logo
ब्रेकिंग
हरियाणा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी जारी गुड़गांव में बरसाती नाले का निर्माण शुरू, रामपुरा से IMT मानेसर तक सर्विस रोड 15 अक्टूबर तक बंद द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ...
Header Ad

मैडीकल स्टोर पर पुलिस की Raid, संचालक गिरफ्तार, जानें मामला

जलालाबाद : उपमंडल अधीन आने वाले थाना अरनीवाला पुलिस ने एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया है। जिससे करीब एक हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और 150 नशीली गोलियां बरामद हुई है। मामले में अरनीवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है और उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। जानकारी देते हुए थाना अरनीवाला के एसएचओ अंग्रेज कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी को मुखबिर खास ने सूचना दी थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गांव चक्क मोजदीन के रहने अकाशदीप को गिरफतार किया है। बताया जा रहा है आरोपी गांव चक्क पक्खी में निजी मेडिकल स्टोर चलाता है । जिसकी आड़ में प्रतिबंधित कैप्सूल और नशीली गोलियां बेची जा रही थी।

मामले में पुलिस ने आरोपी से एक हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और करीब डेढ़ सौ नशीली गोलियां बरामद की है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। एसएचओ अंग्रेज कुमार ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी कि यह कब से यह काम कर रहा है और कौन इन्हें सप्लाई करता है या फिर आरोपी व्यक्ति कहां से खरीद कर लाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.