Logo
ब्रेकिंग
Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक... Supreme Court : एचपीईसी (HPEC) पैनल में बदलाव से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, गवाहों की पहचान गुप्त रखने ... Delhi Crime News: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद, चाकू मारकर युवक ... Sagar News Update: '10 दिन बीते, पुलिस ने बयान तक दर्ज नहीं किए'; प्रियंक कानूनगो के सामने छलका शराब... Dewas News: देवास में पनीर चीज पिज्जा की जगह मिला वेज पिज्जा, भड़के ग्राहकों और बेकरी वालों में सिरफ... Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से...
Header Ad

मुझे 800 करोड़ी फिल्म बनानी नहीं आती…सलमान-शाहरुख संग काम नहीं कर सकते निखिल आडवाणी, बताई वजह

डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ कई फिल्में बनाई हैं. वो फिल्में लोगों ने पसंद की हैं और हिट रही हैं. लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निखिल ने कहा कि उनको नहीं पता कि सुपरस्टार्स के साथ फिल्में कैसे बनाई जाती हैं. उनका मानना है कि इन स्टार्स के फैन्स बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीग करते हैं और उतने प्रेशर में तो वो बिल्कुल भी काम नहीं कर पाएंगे. निखिल का कहना है कि वो इन स्टार्स के साथ फिल्में प्रोड्यूस तो कर सकते हैं, लेकिन डायरेक्ट बिल्कुल भी नहीं करेंगे.

लहरें रेट्रो के साथ लेटेस्ट बातचीत में जब निखिल से सवाल किया गया कि क्या वो सलमान खान के साथ ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘हीरो’ के बाद कोई और फिल्म नहीं बनाएंगे. इस पर उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा, “मैं सलमान खान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाना चाहता हूं. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैं जिन लोगों के साथ काम करना चाहता हूं, उनको खुद चुन सकता हूं.”

‘मुझे नहीं पता 800 करोड़ी फिल्म कैसे बनाई जाती है’

निखिल आडवाणी ने आगे कहा, “मैं सभी को बोलता हूं कि जॉन और अक्षय की फिल्में बिग बजट की होती हैं और मुझे नहीं पता है कि 600-800 करोड़ रुपये की फिल्में कैसे बनाई जाती हैं. शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन से सभी बड़े सितारे हैं. उनके फैन्स को संतुष्ट करने के लिए नंबर्स जरूरी हैं. लेकिन इतने बड़े बजट की फिल्में बनाना मुझे तो नहीं आता है.” हालांकि निखिल ने बताया कि वो अभी भी अक्षय कुमार के साथ फोन पर टच में रहते हैं और उनको स्क्रिप्ट्स भेजते रहते हैं. लेकिन निखिल आडवाणी का कहना है कि वो इन सभी के साथ फिल्में प्रोड्यूस तो जरूर कर सकते हैं, लेकिन डायरेक्ट करने की उनकी कोई इच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि उनका मन तो है ऐसा करने का लेकिन वो फिर भी नहीं कर सकते हैं.

शाहरुख खान के साथ क्यों नहीं करना चाहते काम

जब उनको शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया तो निर्देशक ने कहा, “कल हो न हो के कारण हम दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है, लेकिन फिलहाल मेरे पास शाहरुख खान के लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं है. जब तक मुझे खुद इस बात का एहसास नहीं हो जाता कि मैं कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कल हो न हो जैसी फिल्मों को बीट कर सकता हूं, तब तक उनके साथ काम नहीं करूंगा.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.