Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

मालो-माल हुआ पंजाबी!, लग गई Lottery, बहन के घर ने बदल डाली किस्मत

फाजिल्का के जलालाबाद में अपनी बहन को मिलने के लिए आए डबवाला में इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले युवक की किस्मत इस कदर चमकी कि उसके द्वारा खरीदे गए लॉटरी के टिकटों में से दो टिकटों पर लाटरी लगी है l इसमें उसे एक पर 50 हजार और दूसरी पर 45 हजार रुपए का इनाम निकाला है l खास बात यह रही कि रोहित कुमार नामक युवक द्वारा पहली बार लॉटरी की टिकट खरीदी गई थी l

जानकारी देते हुए रोहित कुमार ने बताया कि वह डबवाला का रहने वाला है और इलेक्ट्रिशियन का काम करता है l आज वह अपनी बहन को मिलने के लिए जलालाबाद आया था l जहां उसके द्वारा पहली बार यहां से करीब 500 रुपए के लाटरी के टिकट खरीदे गए l जिसमें एक टिकट पर 45 हजार ओर दूसरी पर 50 हजार रुपए का इनाम निकला l रोहित कुमार का कहना है कि आजतक उनके द्वारा कभी भी लाटरी नहीं डाली गई थी l

बता दे कि रोहित कुमार द्वारा खरीदी गई सिक्किम स्टेट लाटरी नंबर 1224 पर पहला इनाम 50 हजार रुपए का इनाम निकला तो लाटरी विक्रेता ने विजेता को फोन कर सूचित किया तो उन्होंने शाम घर वापिस जाते समय उनके पास आने का समय दिया l किस्मत इस कदर चमकी कि शाम को जब रोहित कुमार लाटरी विक्रेता के पास जीत की राशि लेने पहुंचा तो उसके पास मौजूद डियर नागालैंड स्टेट लॉटरी लाटरी की टिकट नंबर 92409 नंबर पर 45 हजार का इनाम निकला l जिससे वह बेहद खुश है l रोहित कुमार का कहना है कि इनाम की राशि को वह घर के कामों के लिए इस्तेमाल करेंगे l

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.