Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

मातम में बदली खुशियां, भाई की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, ताजा मामला पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग में जमुनहाई मोड़ ढाबा के पास देखने को मिला, जहां भाई की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ईश्वर सिंह पिता नत्थू सिंह निवासी ग्राम पाली अपने भाई की शादी के कार्ड बांट कर पन्ना से अपने गांव लौट रहा था, तभी जमुनहाई मोड़ ढाबा के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से मौके पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों के द्वारा ऑटो से जिला अस्पताल लाया गया।

जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि आज 19 फरवरी को मृतक के भाई की लगुन आने वाली थी, लेकिन एक दिन पहले ही युवक काल के गाल में समा गया, जिससे दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.