Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मां के बॉयफ्रेंड संग शुरू हुई ऐसी आशिकी, पति को मारकर भागने ही वाली थी लद्दाख… तभी मिल गया ऐसा सबूत, पहुंची जेल

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह ही अब तेलंगाना में भी एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति को मरवा डाला. वो भी अपने आशिक के साथ मिलकर. इस आशिक का पहले दुल्हन की मां से अफेयर था. बाद में दुल्हन के साथ चक्कर चला. जब दुल्हनिया की शादी हो गई तो दोनों ने मिलकर इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, 23 साल की ऐश्वर्या कुरनूल से है. जबकि, 26 साल के तेजेश्वर गद्वाल के रहने वाले थे, दोनों की 18 मई को शादी हुई थी. इसके एक महीने बाद ही तेजेश्वर की लाश एक नाले में मिली. परिवार ने ऐश्वर्या और उसके परिवार पर हत्या के आरोप लगाए. पुलिस ने महिला और उसकी मां सुजाता को हिरासत में ले लिया था.

बैंक मैनेजर से चला अफेयर

पुलिस को जांच में पता चला कि शादी के एक महीने बाद ही ऐश्वर्या ने एक बैंक मैनेजर तिरुमल राव के साथ मिलकर तेजेश्वर की हत्या का प्लान बनाया था. खास बात है कि राव पहले से शादीशुदा था और ऐश्वर्या की मां सुजाता भी उसी बैंक में काम करती थी. पहले राव और सुजाता का अफेयर था. पुलिस ने बताया- राव ने लोन लेने आए 3 लोगों को तेजेश्वर को मारने के लिए 2 लाख रुपये भी दिए थे.

पुलिस के मुताबिक- इस केस की जांच आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस मिलकर कर रही थीं. राव का प्लान था कि तेजेश्वर का शव नहीं मिलेगा और उसने भागने की व्यवस्था कर ली थी. उसने बैंक से 20 लाख रुपये का लोन लिया और ऐश्वर्या के साथ लद्दाख भागने की तैयारी कर ली थी. खास बात है कि राव ने पहले अपनी पत्नी को मारने की भी साजिश की थी, क्योंकि उनके बच्चे नहीं थे.

मां की जगह काम करने जाती थी

एक रिपोर्ट के अनुसार, राव का ऐश्वर्या की मां सुजाता से भी चक्कर था, सुजाता बैंक में सफाई कर्मी थी और उसकी गैरमौजूदगी में ऐश्वर्या ने काम संभाला और राव के साथ नजदीकियां बढ़ा लीं. एसपी ने बताया- हत्यारे जमीन का सर्वे कराने के नाम पर तेजेश्वर को साथ ले गए. वह ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर था और हत्यारों ने उसका गला रेत दिया. बाद में उसके पेट में चाकू मारे. हत्यारों ने राव को फोन पर शव दिखाया और बाद में नाले में फेंक दिया.

नाले में फेंक दी थी डेड बॉडी

एसपी ने कहा- प्लान तो तेजेश्वर को कुरनूल में उसी जमीन में दफनाने का था, जहां उसे सर्वे कराने ले जा रहे थे. लेकिन वहां कुछ लोगों को देखकर लाश को नाले में फेंक दिया, लेकिन नाले में पानी कम था. हमने तेजेश्वर की लोकेशन का पता लगाने के लिए फोन के सिग्नल ट्रेक किए. जब तक हमें शव मिला, वो सड़ चुका था. हाथ पर लगे टैटू ने शव की पहचान की.

ऐसे हुई थी तेजेश्वर संग शादी

बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या की मां सुजाता को बैंक मैनेजर के साथ रिश्ते से आपत्ति थी और वह तेजेश्वर के साथ शादी का दबाव बना रही थी. तेजेश्वर और ऐश्वर्या की शादी 13 फरवरी को होनी थी, लेकिन वह भाग गई. बाद में मां ने उसे यह कहकर शादी के लिए राजी किया कि तेजेश्वर उनसे कोई दहेज नहीं ले रहा. फरवरी और जून के बीच ऐश्वर्या लगातार राव के संपर्क में रही. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि शादी के दौरान भी वह फोन पर लगी हुई थी, जिसके चलते ससुराल वाले आपत्ति जता रहे थे. तेजेश्वर के गायब होने के बाद परिवार ने ऐश्वर्या और राव पर आरोप लगाए. खास बात तो ये रही कि हत्या वाले दिन ऐश्वर्या ससुराल में ही थी. फिलहाल दोनों आरोपी जेल में बंद हैं. मामले में आगामी जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.