Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मंडी गोबिंदगढ़: उप रजिस्ट्रार सहकारी सभाए फतेहगढ़ साहिब की सुपरडैंट जसमेल कौर ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा सी.डब्लू पी 14839 आफ 2021 में 2 अप्रैल 2025 को जारी आदेश की पालना करते हुए जसविन्द्र कौर द्वारा 14 अप्रैल 2025 को उप रजिस्ट्रार सहकारी सभाए फतेहगढ़ साहिब को दी गई शिकायत पर सभी पक्षों को सुनने के बाद कारवाई करते हुए जुलाई 2017 को दी मंडी गोबिंदगढ़ सहकारी हाऊस बिलडिंग सभा लि. की प्रबंधकीय कमेटी द्वारा भर्ती किए गए सेवादारों तथा क्लर्कों को तुरन्त प्रभाव से नौकरी से निकालने के आदेश दिए है। जिसमें बताया गया है कि इन कर्मचारीयों की भर्ती दौरान मैरिट व योग्यता को दरकिनार करते हुए पुराने व मोजूदा प्रबंधक कमेटी मैंबरों, मुलाजमों तथा लोकल राजनीतिक दबाव के चलते भर्ती किए गए थे।  उप रजिस्ट्रार सहकारी सभाए फतेहगढ़ साहिब की सुपरिटेंडैंट जसमेल कौर के आदेश में साफ किया गया है कि बचाव पक्ष द्वारा दायर किए गए जवाब में कोई सबूत नहीं पेश किया गया कि जो भर्ती उक्त सेवादारों तथा क्लर्कों की गई थी उस समधी रिकार्ड में कोई मैरिट सूची नहीं पेश की गई जिसके चलते उप रजिस्ट्रार सहकारी सभाए फतेहगढ़ साहिब की सुपरिटेंडैंट जसमेल कौर द्वारा जारी आदेश में सभी की दलीलें सुनने के बाद जसविन्द्र कौर द्वारा 14 अप्रैल 2025 को उप रजिस्ट्रार सहकारी सभाए फतेहगढ़ साहिब को दी गई शिकायत को मंजूर करते हुए जुलाई 2017 को सभी भर्ती किए गए सेवादारों तथा क्लर्कों की भर्ती प्रक्रिया को ही रद्द कर दिया गया है।

लुधियाना: शहर में दिन दिहाड़े बड़ी घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर बैठी महिलाओं को निशाना बनाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, थाना पीएयू के अधीन आते गांव जैनपुर में घर के बाहर बैठी 2 महिलाओं से घर का रास्ता पूछने के बहाने झपटा मारकर सोने की बालियां लूट ली गई।

बताया जा रहा है कि, इस दौरान 2 आरोपी मोटरसाइकिल पर आए और महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार लखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को जैनपुर की रहने वाली महिला सुरेंद्र पाल कौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार को वह अपने घर के बाहर अपनी रिश्तेदार महिला के साथ बैठी बातें कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए जो किसी के घर का पता पूछने लगे। इस दौरान बात करते-करते उक्त लुटेरे द्वारा महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां झपटकर मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.