Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

भारत-पाक तनाव… कश्मीर-चंडीगढ़ जाने से कतरा रहे लोग, लखनऊ से 1882 टिकट हुए रद्द

भारत-पाक के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हालत युद्ध जैसे बने हुए हैं. सीमा पार से ड्रोन और गोलीबारी की जा रही है. हालत फिलाहल खराब बने हुए हैं. ऐसे में लोग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जम्मू-कशमीर व चंडीगढ़ की यात्रा निरस्त कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, तनाव के हालत में अब तक 1882 मुसाफिर टिकट रद्द करवा चुके हैं. उधर, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का जोश हाई है.

जम्मू-कश्मीर, पंजाब व राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन व मिसाइल से हमला किया गया, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया. इस तनातनी के चलते गर्मी की छुट्टियों में पर्यटन, निजी व अन्य कायों से जम्मू-कश्मीर, पंजाब आदि जगहों पर जाने वाले लोग अब यात्रा निरस्त करवा रहे हैं. युद्ध जैसे हालत के बीच वह सीमावर्ती इलाकों में जाने से कतरा रहे हैं.

लखनऊ से जम्मू जाते हैं रोजाना 1500 यात्री

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ से जम्मू के लिए अमरनाथ एक्सप्रेस, कोलकाता जम्मूतवी, बेगमपुरा, माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस ट्रेन अलग-अलग दिनों पर चलती हैं. लखनऊ से रोजाना जम्मू के लिए औसतन 1500 यात्री रवाना होते हैं. ऐसे ही लखनऊ-चंडीगढ एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से लोग चंडीगढ़ जाते हैं. सूत्र बताते हैं कि अगले एक हफ्ते के अंदर जिनके जम्मू व चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक थे, उनमें से 1882 ने टिकट निरस्त करवा दिया है.

IRCTC एप से हुए टिकट केंसिल

भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की यात्राएं रद्द हो रही हैं. जानकारी के मुताबिक, बुकिंग निरस्त कराने वालों में अधिकतर यात्री वे हैं, जिन्होंने आईआरसीटीसी के एप से टिकट बनवाए थे. शुक्रवार को चारबाग सहित अन्य स्टेशनों के आरक्षण केंद्रो से भी टिकट निरस्त करवाए गए हैं.हालांकि, अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है. लोग अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इधर, जिस तरह के हालात भारत-पाक बॉर्डर पर बने हैं, उसे देखते हुए सतर्कता बरतना आवश्यक है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.