Logo
ब्रेकिंग
हरियाणा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी जारी गुड़गांव में बरसाती नाले का निर्माण शुरू, रामपुरा से IMT मानेसर तक सर्विस रोड 15 अक्टूबर तक बंद द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ...
Header Ad

बेटी पैदा हुई तो पिला दी मच्छर मारने की दवा, सड़क पर तड़पता छोड़ा, फिर दे दिया तीन तलाक

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां बेटी पैदा होने पर उसके पति और ससुराल वालों ने उसे मच्छर मारने वाली ऑल आउट पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. ससुरालियों का जुल्म यहीं नहीं रुका. वह उसे सड़क पर तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए. ससुरालवाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते, उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया.

पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है. केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़िता का नाम यासमीन है और वह मेरठ के अर्थला स्थित संजय कॉलोनी की रहने वाली है. उसकी शादी 24 जुलाई 2020 को खुशहाल मोहल्ला निवासी सनव्वर से हुआ था. यासमीन का आरोप है कि उसका पति और ससुरालवाले शादी के बाद से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं. आरोप है कि उसे मारा पीटा जाता है.

जबरन पिला दिया ऑल आउट

यासमीन ने बताया कि साल 2021 में उसने एक बेटी को जन्म दिया. यह उसके ससुरालवालों को नागवार गुजरा. आरोप है कि उसके पति ने बेटी पैदा होने पर उसे पीटा. इतना ही नहीं पति और ससुरालवालों ने मिलकर ऑल आउट पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. आरोप है कि पति और ससुराल वाले उसे उसके मायके के रास्ते में तड़पता छोड़ गए. इसकी जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

पति ने दिया तीन तलाक

जब वह ठीक हुई तो उसके ससुराल वाले माफी मांगकर उसे वापस अपने साथ ले गए. लेकिन, उनमें कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने उसके साथ मारपीट की. उसके मां-बाप से गाली-गलौच की. इसी बीच उसके पति सनव्वर ने उसे तीन तलाक दे दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेरठ के खुशहाल मोहल्ला निवासी पति सनव्वर, ससुर मुजफ्फर, नंद सबिस्ता उर्फ शब्बो, फरीन और देवर शहवाज के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना समेत कई अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.