Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बिहार: दो बच्चों की मां को हुआ पति के भतीजे से प्यार, कही ऐसी बात कि पंचों ने सबके सामने करवाया दी नाबालिग से शादी; अब सास-ससुर ने…

बिहार के खगड़िया में एक महिला की बेरहमी से पीटते और बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल है. वीडियो परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में जिस महिला को पीटा जा रहा है, उसका नाम कंचन देवी है.

जानकारी के मुताबिक, कंचन देवी को उसके ही कथित सास ससुर के द्वारा पीटा जा रहा है और मोहल्ले के ही किसी लड़के ने चुपके से इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. इस महिला ने नाबालिग के चलते अपने पति और बच्चों को छोड़ दिया था. अब नाबालिग के परिजन महिला कs घर से बेघर करना चाह रहे हैं, लेकिन महिला किसी भी सूरत में नाबालिग को छोड़ना नहीं चाहती.

भतीजे से कर बैठी प्यार

हालांकि पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी और दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी. बताया जा रहा है कि कुलड़िया निवासी श्रवण कुमार शर्मा की 38 वर्षीय पत्नी कंचन देवी को अपने पति के 16 वर्षीय भतीजे से प्यार हो गया था. दरअसल श्रवण कुमार दूसरे शहर में रहकर मजदूरी किया करता था. इसी बीच महिला और नाबालिग के बीच अनैतिक संबंध स्थापित हो गया.

पति को बताया

महिला का पति प्रदेश से जब घर लौटा तो पत्नी कंचन देवी तीन दिनों तक घर से बाहर रही. जब वापस आई तो उसने पति से कहा कि मैं आपके भतीजे से प्यार करती हूं और उसी के साथ रहकर आगे की जिंदगी जीना चाहती हूं. इस पूरे मामले को लेकर काफी हाय तौबा मचा और श्रवण कुमार ने थक हारकर परबत्ता थाना में एक आवेदन दिया. उसने पुलिस को अपनी पत्नी की करतूत से अवगत कराया.

भतीजे से हुई शादी

इसके बाद ग्रामीण स्तर पर पंचायत बैठी. सरपंच सहित कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सामने नाबालिग भतीजे और महिला की शादी करा दी गई. जानकारी के मुताबिक, कंचन देवी को पहले से दो बच्चे भी थे, लेकिन नाबालिग के प्यार में पागल महिला ने लिखित रूप में यह बयान दिया कि उसे अपने पति और बच्चों से कोई लेना देना नहीं है. भविष्य में भी वह उनसे किसी प्रकार का रिश्ता नहीं रखेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.