Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

बंद हुआ पंजाब का ये Highway ! इधर आने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर…

फाजिल्काः यहां के गांव शाहपुरा में स्थित दाना मंडी गेट के पास फ्लाईओवर पर लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति की हत्या के मामले को लेकर परिजनों ने हाईवे पर धरना लगा दिया है। बताया जा रहा है कि गांव के खेतों में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर हुई झड़प में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

परिजनों का आरोप है कि तीन साल पहले भी इसी झगड़े को लेकर उनके एक और परिजन की हत्या की गई थी और उस मामले में शामिल कुछ लोगों को बेकसूर बता दिया गया था। अब फिर से उनके परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी गई है और पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।

परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर मृतक का शव हाईवे पर रखकर धरना प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक 265 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.