Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

प्रताप बाजवा के 32 बम वाले बयान पर AAP प्रवक्ता मलविंदर कंग ने कसा तंज, खड़े किए ये सवाल

 गत दिन टी.वी. चैनल पर 32 बम वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा सवालों में घिर गए हैं। उन्होंने गत दिन टी.वी. चैनल पर एक बयान दिया था कि 18 बम फट चुके हैं और 32 बम फटने वाले हैं। इस बयान पर सियासत गरमा गई है। आप के प्रवक्ता मलविंदर कंग ने तंज कसा है कि प्रताप बाजवा साहेब के पास टी.वी. चैनलों पर बैठ कर घंटों-घंटों इंटरव्यू व बयानबाजी करने का समय है कि इतने बम धमाके हो सकेत हैं और इतने बम आए हैं।

जब उक्त बयानबाजी पर पुलिस ऑफशियल बयान लेना चाहती है कि उनके पास अगर कोई इनपुट हैं, उसके बारे में ऑथेंटिक जानकारी लेना चाहते हैं तो बाजवा साहेब के पास थाने जाने का समय नहीं है। अथॉरिटी के पास जाने का समय नहीं है। मलविंदर कंग ने कहा कि प्रताप बाजवा दोहरा मापदंड क्यों अपना रहे हैं। देश व पंजाब की सुरक्षा को खतरे में  डाल रहे हैं। अगर आप सच बोल रहे हैं, आपके पास कोई सबूत है, इनपुट है, शेयर करने में क्या गुरेज है। देश व पंजाब की सुरक्षा से ज्यादा इतना कौन सा जरूरी काम है जिसके लिए आप पंजाब पुलिस को कोई इनपुट नहीं देना चाहते। आप क्यों पंजाब व देश के लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालना चाहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.