Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

पेड़ से बांधा, मरने तक पीटा, फिर फेंक आए गंगा नदी में लाश… वीडियो से खुला पत्नी-बेटों का भेद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स को पेड़ से बांधकर मरने तक पीटा गया. फिर लाश को गंगा नदी में जाकर बहा दिया. ये काम किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी और बेटों ने किया. मामला मांडा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, केरानी का तारा मोहल्ला में बुधवार दोपहर दो बेटों संग पत्नी ने पति को पेड़ से बांध दिया. इसके बाद तब तक पीटा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई. घटना की शिकायत पर पहुंची पुलिस को बरगला कर लौटा दिया. आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. मामले का वीडियो वायरल होने पर फिर पुलिस सक्रिय हुई तो हत्या का खुलासा हो गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

थाना क्षेत्र के खास मांडा रानी का तारा मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय दिनेश कुमार मौर्य पुत्र गंगाधर मौर्य को उसके पुत्रों तथा पत्नी सोना देवी द्वारा घर के अंदर आंगन में नीम के पेड़ से बांधकर डंडे से पीटकर बुधवार दोपहर हत्या कर दी गई. किसी व्यक्ति ने 112 डायल पर पुलिस को बुधवार को घटना की देर से सूचना दी. जब घटना स्थल पर शाम को मांडा पुलिस गई तो शव का अंतिम संस्कार हो चुका था.

वीडियो से खुला पत्नी-बेटों का भेद

पुलिस को पत्नी व दोनों बेटों ने बताया कि दिनेश मौर्य नशा करता था. पंद्रह दिन पहले उसके सिर में पंखे से चोट लग गई थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बुधवार देर रात वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिनेश पिटता हुआ दिखा. इसी वीडियो के आधार पर एसीपी मेजा रवि कुमार गुप्ता व इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह मौके पर गए. डेंगुरपुर घाट पर शव बरामदशव परिजनों ने जलाया नहीं था. गंगा में प्रवाहित किया था. ऐसे में पुलिस ने खोजबीन की तो गुरुवार शाम पुलिस को दिनेश का शव डेंगुरपुर गंगा घाट पर मिल गया. अब पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.