Logo
ब्रेकिंग
Swachh Vayu Survekshan 2026: झारखंड में नंबर-1 बना धनबाद, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लहराया... Ranchi News: नेपाल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद मानी बात, 108 एंबुलेंस संघ का आंदोलन ... Nagina MP Chandrashekhar Azad: स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, अदालत की शर्तों का उल्... Northern Railway Hospital Case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में रेलवे के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट पर शि... Chandigarh Property News: स्टांप ड्यूटी बढ़ने से खरीदारों ने टाला फैसला, मोहाली की तरफ रुख कर रहे लो... Kurukshetra News Today: 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान शिविर और नुक्कड़ नाटक का ह... Chandigarh Market News: सेक्टर-27 और 28 के दुकानदारों ने जताई चिंता, कहा- डिजिटल भुगतान पर शुल्क से ... Gurugram News Update: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, एक ही बाइक पर मिले 113 चालान Anti Narcotics Cell Panchkula: उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर अरेस्ट, इंजीनियरिंग ... Hit and Run Case Update: गुरुग्राम पुलिस रीक्रिएट करेगी क्राइम सीन, कार बरामद होने के बाद भी पूछताछ ...
Header Ad

पुरी रथ यात्रा भगदड़: मुख्यमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग, कानून मंत्री ने बताया- इतने दिन में पूरी हो जाएगी जांच

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने रविवार को घोषणा की कि पुरी में रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ की प्रशासनिक जांच आगामी 30 दिनों के अंदर पूरी कर ली जाएगी. इस दुखद घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि विकास आयुक्त अनु गर्ग इस घटना की जांच कर रही हैं और तय समयसीमा 30 दिनों के अंदर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगी.

उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) डॉ. किशोर सतपथी ने बताया कि सभी घायलों को उचित इलाज के बाद रविवार रात 8 बजे तक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. उन्होंने कहा, सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है. मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि तीन लोगों की मृत्यु हुई है.

CM और कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

भगदड़ की घटना के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और कानून मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई. जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास के पास की सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की. तब कई लोगों को हिरासत में लिया गया.

ओडिशा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने भी सोशल मीडिया पर इस हादसे पर शोक जताया और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, “सरकार को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए, हम मुख्यमंत्री के त्वरित निर्णय का स्वागत करते हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं”. इस घटना पर रविवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सभी श्रद्धालुओं से माफी भी मांगते हुए कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.