Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

पाकिस्तान में भूकंप का जोरदार झटका, एक हफ्ते में तीसरी बार कांपी धरती

भारत पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान एक बार फिर दहल गया है. इस बार ये किसी भारतीय मिसाइल या ड्रोन से नहीं बल्कि प्राकृतिक भूकंप से दहला है. पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता 4.6 से और गहराई 10 किलोमीटर तक बताई जा रही है. इस एक हफ्ते में ये पाकिस्तान में तीसरा भूकंप है.

इसी तरह सोमवार (5 मई) को भी भूकंप का झटका पाकिस्तान में लगा था. उस वक्त भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई. इस भूकंप का रिक्टर स्केल 4.2 तीव्रता का था. एनसीएस के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया था, जिससे इसके बाद के झटकों की आशंका बनी हुई है.

लगातार आ रहे उथले भूकंप

पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों से उथले भूकंप आए हैं, जो 70 किलोमीटर से कम गहरे होते हैं. ये गहरे भूकंपों की तुलना में सतह पर ज़्यादा नुकसान पहुंचाते हैं, सतह से सिर्फ़ 10 किलोमीटर नीचे, भूकंपीय तरंगें कम दूरी तय करती हैं, जिससे भूकंप के केंद्र के पास तेज कंपन और विनाश होता है.

कहा स्थित है बलूचिस्तान?

बलूचिस्तान, संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्र, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान प्रांत ईरानी पठार पर यूरेशियन प्लेट के दक्षिणी किनारे पर स्थित हैं. सिंध, पंजाब और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर प्रांत दक्षिण एशिया में भारतीय प्लेट के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित है. इसलिए, यह क्षेत्र हिंसक भूकंपों के लिए प्रवण है, क्योंकि दो टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.