Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की तैयारी से डरा पाकिस्तान, करने वाला है मिसाइल टेस्ट

पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है. जहां भारतीय सेना घाटी में आतंक के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं. वहीं पाकिस्तान की सीमा में घुस आतंकी लांच पैड खत्म करने की भी तैयार की जा रही है. इन सब के बीच पाकिस्तान भी अलर्ट हो गया है और उसने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

पाकिस्तान ने 24 से 25 अप्रैल 2025 के बीच अरब सागर क्षेत्र में शिप-बेस्ड मिसाइल परीक्षण के लिए NOTAM (नोटिफिकेशन टू एयरमेन) जारी किया है. परीक्षण की रेंज लगभग 480 किलोमीटर बताई जा रही है. यह चेतावनी निम्नलिखित समन्वय (coordinates) के बीच जारी की गई है. जो 22.759426, 62.574141 से 23.006012, 66.850443 तक होगी. यह क्षेत्र समुद्र में पश्चिम की ओर स्थित है, जहां आमतौर पर नौसैनिक गतिविधियां देखी जाती हैं.

भारत ने किया INS विक्रांत को तैनात

उधर, भारत ने INS विक्रांत को अरब सागर में सक्रिय तैनाती दे दी है. सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि यह एयरक्राफ्ट कैरियर कर्नाटक के करवार तट के पास गश्त कर रहा है. यह तैनाती ऐसे समय में हुई है जब पहलगाम अटैक में कई भारतीय नागरिकों की हत्या के बाद भारत में जबरदस्त आक्रोश है. कूटनीतिक स्तर पर भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंधों में कटौती की है और अब सुरक्षा स्तर पर भी बड़ी कार्रवाई की तैयारी के संकेत मिल रहे हैं.

दोनों देशों का तनाव जमीन, हवा से लेकर समुद्र तक

पुलवामा हमले के दौरान भारत के बीच तनाव जमीन और हवा में देखा गया था. क्योंकि भारत ने उस एयर स्ट्राइक की थी, लेकिन इस बार लग रहा है ये तनाव और बड़ा हो सकता है. भारत-पाक तनाव अब समुद्र और सीमा दोनों पर बढ़ता नजर आ रहा है. अगर विवाद बढ़ता है, तो हैरानी की बात नहीं कि भारत की नेवी भी इसमें हिस्सा ले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.