Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

पन्ना में दिल दहला देने वाली घटना, बांध में नहाते समय करंट लगने से 12 साल के मासूम की मौत

पन्ना : पन्ना जिले के हथकुरी ग्राम में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 12 वर्षीय मासूम अंकुश आदिवासी बांध में नहाते समय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। घर का चिराग बुझ जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना उस समय हुई जब मासूम बच्चा अपने दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित बांध में नहा रहा था। अचानक बच्चा करंट की चपेट में आ गया और पानी में डूब गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, और बच्चे को पानी से बाहर निकाला और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे जिला अस्पताल रेफर किया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से बच्चे के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बांध में करंट कैसे आया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.