Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में Love Marriage का खौफनाक अंजाम, भाई ने बहन के साथ किया रूह कंपा देने वाला कांड

टांडा उड़मुड़ : पंजाब में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने अपनी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। अपनी मर्जी से शादी करने वाली एक लड़की को उसके ही परिजनों द्वारा जान से मारने की नीयत से बेरहमी से जानलेवा हमला करके बेट क्षेत्र के गांव राडा में फेंक दिया। यह मामला आज सुबह करीब 5 बजे उस समय आया जब गांव राडा में एक धार्मिक स्थल के पास उसी गांव के पंचायत सदस्य ने विवाहिता को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखकर गांव के सरपंच और बस्ती बोहरा पुलिस चौकी को भी सूचना दी।

इसके बाद चौकी प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने लड़की को गंभीर रूप से घायल अवस्था में टांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल अवस्था के कारण लड़की कुछ बोल नहीं पा रही थी, इस दौरान उसने बताया कि उसके भाई और चाचा ने उसे जान से मारने की नीयत से बेरहमी से हमला करके सुबह फेंक दिया। घायल युवती की पहचान मनप्रीत कौर पुत्री रशपाल सिंह निवासी गांव अब्दाल, थाना कथू, नंगल, जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा, एसएचओ टांडा गुरजिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि लिखित निर्देश के अनुसार टांडा पुलिस ने विवाहिता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की आगे की जांच के लिए उसके परिजनों को बुलाया गया है। इसके बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.