Logo
ब्रेकिंग
IDFC फर्स्ट बैंक ने दिया ₹5.75 करोड़ के सेटलमेंट का प्रस्ताव, 117 करोड़ के घोटाले में CBI जांच तेज ऐतिहासिक भुईकोट किले में दिल दहला देने वाला हादसा: मां और तीन बेटियों ने ऊपरी टावर से लगाई छलांग ऐतिहासिक भुईकोट किले में दिल दहला देने वाला हादसा: मां और तीन बेटियों ने ऊपरी टावर से लगाई छलांग Kanpur Jajmau Soil Erosion: गंगा किनारे बने 3 मंजिला अपार्टमेंट में आईं दरारें, मिट्टी खिसकने से दहश... Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया NSA, ₹5 लाख का मुआवजा DM और पुलिस अफसरों से वसूलने का आदेश गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय
Header Ad

पंजाब में 4 दिन तक लगातार बारिश! मौसम को लेकर आया नया Update

 पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मौसम में फिर बदलाव की संभावना है और लगातार बारिश की चेतावनी भी दी गई है।राज्य के कुछ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि विभाग ने यह भी कहा है कि इससे पहले ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन में धूप निकलने से प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। हालांकि सुबह-शाम ठंड का दौर अभी भी जारी है, लेकिन धीरे-धीरे तापमान बढ़ने से सर्दी कम हो रही है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

4 दिन बारिश की संभावना
ईरान के आसपास इस समय एक नया पश्चिमी प्रभाव सक्रिय है। इसका असर पंजाब के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 26 फरवरी से बारिश की संभावना जताई है।  विभाग के मुताबिक 26 से 1 मार्च तक राज्य के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। 26 और 27 फरवरी को बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.