Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में बिगड़ेगा मौसम, इन शहरों के लिए जारी हुई चेतावनी, जरा संभल कर…

पंजाब में आज फिर बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। पिछले सप्ताह के अंत में हुई ओलावृष्टि के साथ ही पंजाब में एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगीं। हालांकि 2 दिन तक ज्यादातर इलाकों में धूप खिलने से मौसम से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने एक बार फिर ओलावृष्टि की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पंजाब के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए 4 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज शाम को फिर मौसम बदलेगा का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस समय एक नया पश्चिमी प्रभाव सक्रिय है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर भी देखा जा रहा है। विभाग के मुताबिक, आज जिला पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश के साथ तूफान और ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह, जिला अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फिरोजपुर और मोगा के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।  आज बारिश का सबसे ज्यादा असर माझा में देखने को मिलेगा। दोआबा के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है। इस बीच मालवा के अधिकांश इलाकों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी और गिरावट हो सकती है। आज के अलावा इस सप्ताह बारिश की संभावना बहुत कम है। हालांकि विभाग ने यह भी कहा है कि 4 और 5 मार्च को तूफान आएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.