Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

पंजाब में फिर होंगे Election! शुरू हुई हलचल

मानसा: पंजाब में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का हाल ही में निधन हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हिम्मत और साहस बनाए रखने की बात कही है।

इसके साथ ही जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमन अरोड़ा को हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ऐसी चर्चा भी है कि उनका भी इस्तीफा लिया जा सकता है। इस प्रकार, पंजाब में तरनतारन और जालंधर क्षेत्रों में उपचुनाव की संभावना बन रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावित उपचुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं में समीक्षाएं और चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।

तरनतारन के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के कारण वहां उपचुनाव होना निश्चित है, जबकि जालंधर सेंट्रल विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर अभी चर्चाएं जारी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.