Logo
ब्रेकिंग
सिरदर्द या जोड़ों के दर्द में बार-बार दवा लेना घातक, नेफ्रोलॉजिस्ट से जानें कैसे फेल होती है किडनी ब्रिक्स समिट के लिए भारत आ रहे व्लादिमीर पुतिन: Su-57 फाइटर जेट और PD-8 जेट इंजन पर बड़ी डील संभव Bharat Ratna CNR Rao: अंग्रेजी नाम में एक्स्ट्रा 'f' जुड़ने से भारत रत्न वैज्ञानिक सीएनआर राव को नोट... Navratri 2026: गरबा में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर गरमाई सियासत, VHP की गाइडलाइन के बीच अमृता फडणवीस ब... समाजवादी पार्टी में नीले रंग की एंट्री, छात्र सभा के लिए नया यूनिफॉर्म तय; जानें 2027 के लिए क्या है... PNB फर्जी नोट कांड में NIA का बड़ा एक्शन: ₹17.29 करोड़ की जाली करेंसी मामले में फरार मैनेजर गिरफ्तार पंजाब में गुलजार सिंह आत्महत्या मामले पर सियासी घमासान: राहुल गांधी का AAP सरकार पर करारा प्रहार Bareilly Residency Garden Flood: मूसलाधार बारिश के 72 घंटे बाद भी सीवर में डूबी पॉश कॉलोनी, 145 परिव... अकबरनगर स्टेशन पर दिल दहला देने वाला हादसा: बीमार बेटी को डॉक्टर के पास ले जा रहा परिवार ट्रेन से कट... Delhi Narela Murder: नरेला के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, 14 राउंड फायरिंग के...
Header Ad

पंजाब में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, कार के उड़े परखच्चे, महिला की दर्दनाक मौ/त

नवांशहर/काठगढ़ : रोपड़-बलाचौर नैशनल हाईवे पर गांव सुज्जोवाल के पास उस समय बड़ा हादसा हुआ, जब बलाचौर से रोपड़ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी जा रहे स्कूटर से टकराई, इससे स्कूटर सवार पति-पत्नी कार की चपेट में आ गए, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि महिला का पति घायल हो गया और कार चालक का हाथ भी टूट गया। मौके पर पहुंचे एस.एस.एफ. टीम इंचार्ज कुलवीर सिंह ने बताया कि एक स्विफ्ट कार लवजोत सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी तरनतारन चला रहा था, जो बलाचौर से रोपड़ की तरफ जा रहा था कि अचानक कार नियंत्रण खो बैठी तथा डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ से आ रहे टी.वी.एस. स्कूटर से टकरा गई, जिसे बाबू राम पुत्र मोहन लाल (60) चला रहा था और उसकी पत्नी लक्ष्मी उसके साथ थी।

इस दुर्घटना में लक्ष्मी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त बाबू राम को नैशनल हाईवे अथॉरिटी की एंबुलैंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतका लक्ष्मी देवी के शव को सिविल अस्पताल बलाचौर के शवगृह में रखवाया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना सदर बलाचौर को दे दी गई है तथा दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.