Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में कई कारोबारी जांच के घेरे में, High Court ने दिए यह सख्त आदेश

लुधियाना: मानयोग पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट के निर्देशों पर कार्रवाई पर करते डीजीपी ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन ने जीएसटी विभाग को 70 फर्मो की जांच करने के लिए कहा है। इस संबंध में खन्ना पुलिस की तरफ से कश्मीर गिरी के बयान पर दो लोगों सोनीसोनी व रविंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था । शिकायतकर्त्ता का आरोप था कि मंडी गोविंद गढ़, लुधियाना व खन्ना के कुछ लोगों की तरफ से ग्रुप बना कर बडे स्तर पर बोगस बिलिंग की जा रही है । उक्त मामला पुलिस के आधा अधिकारियों की तरफ से की गई जांच के बाद दर्ज हुआ था । इस संबंध में शिकायतकर्त्ता ने मानयोग हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि इन लोगों की तरफ से करीब 900 करोड़ रुपए की बोगस बिलिंग फर्जी फमें बना कर दी गई है । उक्त फर्मे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोली गई है । जिनमें सोने, लोहे व लोहे की स्क्रैप की बोगस बिलिंग कर जीएसटी व सीजीएसटी विभाग को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है । लेकिन जीएसटी विभाग को कई बार शिकायत देने के बाद भी अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई ।

19 लोगों को किया जा सकता है नामजद

मानयोग हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद फतेहगढ़ पुलिस की तरफ से स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम गठित की गई है । शिकायतकर्त्ता की तरफ से इस संबंध में 19 लोगों के नाम दिए गए है, जो कि फर्जी फर्मे बना कर जीएसटी विभाग को चूना लगा रहे थे । उनका आरोप है कि विभाग से जीएसटी नंबर लेने के लिए इन लोगों की तरफ से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए है और आधार कार्ड पर फोटो बदल कर विभाग को दिए गए है । इतना ही नहीं इन लोगों के साथ एक प्रमुख प्राइवेट बैंक के कर्मियों के मिले होने की संभावना है  क्योंकि इन लोगों की तरफ से एक ही बैंक की दो अलग अलग ब्रांचों में खाते खुलवा कर हर रोज करोड़ों रुपए की ट्राजेक्शन की जा रही थी । इस संबंध में इन फर्मो के चैक भी शिकायतकर्त्ता की तरफ से विभाग को दिए गए है ।

महीने में की जाए रिपोर्ट पेश

मानयोग कोर्ट के आदेशों पर डीजीपी ब्यूरो आफ इंवेस्टीगेशन की तरफ से जीएसटी विभाग के अधिकारियों को इन 70 फर्मो की जांच के बाद एक महीने में रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है । जांच के बाद फर्जी फर्मे बना कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, टैक्स वसूल करने या एफआईआर दर्ज करने के लिए भी कहा गया है । इन फर्मो में कुछ सीजीएसटी विभाग से रजिस्ट्रड करवाई गई फर्मे भी शामिल है । विभाग ने सीजीएसटी विभाग को भी इन फर्मो की जांच करने के लिए कहा गया है । शिकायतकर्त्ता का आरोप है कि इस मामले में हवाला कारोबार का भी खुलासा होने की संभावना है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.