Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

पंजाब में इन कनेक्शन वालों की आई शामत, होने जा रही सख्त कार्रवाई

अमृतसर : नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के दिशा-निर्देशों पर एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह द्वारा जल व सीवरेज विभाग के अधिकारियों और रिकवरी स्टाफ के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान अवैध पानी और सीवरेज कनेक्शनों के सर्वेक्षण और लंबित बकाया राशि की वसूली के बारे में रिपोर्ट मांगी गई।

एडिशनल कमिश्नर ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और धीमे रैवेए पर सख्त नोटिस लेते हुए चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली नई कालोनियों का सर्वे करें और अवैध रूप से लिए गए पानी और सीवरेज कनैक्शनों के संबंध में 3 दिनों का नोटिस जारी करें। नोटिस की मियाद समाप्त होने के बाद संबंधित कनैक्शनों को काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी, प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर लगाएं, ताकि नागरिकों को अवैध कनैक्शनों को नियमित कराने के लिए जागरूक किया जा सके। शिविरों में कनैक्शनों को नियमित करने और प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उधर, 14 अगस्त को एडिशनल कमिश्नर द्वारा विभागीय अधिकारियों की विशेष बैठक बुलाई गई है, ताकि अवैध कनेक्शनों को नियमित करने और बकाया वसूली के लिए योजना बनाई जा सके। इस मौके पर सहायक कमिश्नर और वाटर रेट इंचार्ज दलजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता भलिंदर सिंह, मनजीत सिंह, अधीक्षक सतनाम सिंह, सभी एस.डी.ओ., जे.ई. उपस्थित थे।

निगम का लक्ष्य कनैक्शनों को नियमित करना व बकाया राशि की वसूली करना
एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष 2024–25 के दौरान जल व सीवरेज विभाग की कुल आमदनी 13 अगस्त तक 1.69 करोड़ रुपए थी, जो इस वर्ष 2025–26 में बढ़कर 4.42 करोड़ रुपए हो गई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 3 करोड़ रुपए से अधिक की वृद्धि है। वर्तमान में शहर में 1 लाख से अधिक अवैध पानी और सीवरेज कनेक्शन हैं। इसके अलावा पुराने बकाया भी लंबित हैं। नगर निगम का लक्ष्य है कि इन सभी कनैक्शनों को नियमित किया जाए और बकाया राशि की वसूली की जाए, जिससे इस वर्ष विभाग की आय रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे। शहरवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम की किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए अवैध रूप से लिए गए पानी और सीवरेज कनैक्शनों को नियमित करवा लें और लंबित बकाया राशि समय रहते जमा करवा दें, साथ ही, निगम द्वारा लगाए जा रहे शिविरों का लाभ उठाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.