Logo
ब्रेकिंग
Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़... Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचाय... Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार ... BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ...
Header Ad

पंजाब के लाखों पेंशन धारकों के लिए Good News, मान सरकार ने जारी किए आदेश

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 6175 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है।

इसमें से 1539 करोड़ रुपये की राशि 34.40 लाख लाभार्थियों को मई 2025 तक नियमित पेंशन के रूप में जारी की जा चुकी है। किसान भवन में विभाग के वरिष्ठ और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को सुनियोजित ढंग से लागू करने, उनकी सतत निगरानी करने और योग्य लाभार्थियों तक लाभ समय पर पहुंचाने के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए। डॉ. बलजीत कौर ने “‘हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान” सर्वे को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और अधिकारियों से कहा कि हर पात्र बुज़ुर्ग तक पेंशन पहुंचाई जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वे के दौरान मृत लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा राशि की वसूली कर उसे अन्य ज़रूरतमंदों को लाभ के रूप में दिया जाए। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 43,644 नई पेंशन आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के विशेष प्रमुख सचिव राजी पी. श्रीवास्तव (आईएएस), डायरेक्टर डॉ. शैना अग्रवाल (आईएएस) सहित मुख्यालय और जिला स्तर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.