Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब के बटाला में डबल मर्डर: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या, रिश्तेदार को भी गोलियों से भूना

पंजाब के बटाला में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कादियां रोड पर बदमाशों ने आज सुबह दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर भी शामिल हैं. इसके अलावा एक युवक करनवीर सिंह है, जोकि घूमण कलां के भिखोवाल गांव निवासी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी है.

घटना उस वक्त हुई, जब करनवीर सिंह और हरजीत कौर एक स्कॉर्पियो में बैठे थे. इसी बीच, अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, करनवीर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

अस्पताल में हरजीत कौर की मौत

घटना की सूचना मिलते ही बटाला पुलिस के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. डीएसपी परमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें कादियां रोड पर फायरिंग की वारदात की सूचना मिली थी. घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्होंने एक युवक को मृत पाया, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे तुरंत अमृतसर रेफर कर दिया गया. उन्होंने पुष्टि की कि अमृतसर के अस्पताल में महिला की भी मौत हो गई है.

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हालांकि, डीएसपी ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि मृतक महिला हरजीत कौर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थीं. उन्होंने बताया कि मृतक नौजवान करनवीर सिंह के पिता पुलिस में एएसआई हैं, और मृतक हरजीत कौर उनकी रिश्तेदार थीं. पुलिस ने मृतक नौजवान के पिता के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक को गोली लगी हुई अवस्था में मृत लाया गया था. इसके साथ ही एक गंभीर रूप से घायल महिला को भी अस्पताल लाया गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर रेफर कर दिया गया था. पुलिस इस दोहरे हत्याकांड के पीछे के कारणों और हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.