Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब की इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी राहत, मान सरकार ने दिया यह तोहफा

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब औद्योगिक क्रांति के तहत यहां ‘फास्ट ट्रैक पंजाब’ पोर्टल लांच किया। पंजाब सरकार के इस फैसले से अब कारोबारियों के लिए राज्य में उद्योग लगाना आसान हो जाएगा और अब 45 दिनों के भीतर उद्योग लगाने की मंजूरी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज के फैसले का लंबे समय से इंतजार था और इस फैसले से राज्य में उद्योग जगत को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य में बड़े और छोटे उद्योगों को बचाना है।

अगर राज्य में उद्योग लगेंगे तो ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा और नशे का खात्मा होगा। मुख्यमंत्री ने कारोबारियों से इस पोर्टल का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने को कहा है और साथ ही कहा कि उन्हें पंजाब को उद्योग जगत में अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि हम स्किल डेवल्पमेंट के लिए भी प्रयास कर रहे हैं ताकि उद्योग जगत को पंजाब से ही कुशल श्रमिक मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी नीयत साफ है और नीयतों को ही मुरादें हैं

अगर नीयत अच्छी हो तो सब ठीक हो जाता है। पंजाब की धरती किसी को भूखा नहीं मरने देती। दुनिया में कहीं भी कोई विपत्ति आती है तो सबसे पहले पंजाबियों का लंगर चलता है और उनके गुरुओं ने उन्हें यही आशीर्वाद दिया है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसा कोई वर्ग नहीं छोड़ा जिसका दिल दुखाया न हो। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि पंजाब सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और आप काम करने वाले बनें, सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.