Logo
ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
Header Ad

न ससुराल, न मायके… 14 दिनों तक किसके साथ रही सोनम रघुवंशी?

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. वह उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर शिलांग गए और वहीं सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या कर दी. इसके बाद सोनम एक-दो नहीं बल्कि 14 दिन तक इंदौर में रही. लेकिन इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी. राजा की हत्या 23 मई को करने के बाद 25 मई को ही वह ट्रेन पकड़कर इंदौर आ गई थी.

सोनम ने राजा की हत्या के साथ-साथ इसके बाद वह कहां और कैसे रहेगी. इसकी भी पूरी प्लानिंग की हुई थी. इसलिए वह प्लान के तहत हत्या करने के बाद 25 मई को इंदौर आ गई. जहां वह न अपने मायके में रही और न ही ससुराल में रुकी. बल्कि वह एक फ्लैटकिराए पर लेकर यहां रह रही थी. इस फ्लैट पर रहकर सोनम खबरों में राजा की गुमशुदगी और इस केस को लेकर चल रही खबरें देखती थी. इन दिनों राज और सोनम ज्यादा समय एक-दूसरे के साथ रहते थे.

रामपुर में रहने के लिए चली गई

इसी बीच जब उसे पता चला कि पुलिस को शिलांग से कुछ सबूत मिला है तो उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा ने उससे कहा कि वह अब इंदौर में सेफ नहीं है. इसलिए वह इंदौर के बाद राज के गांव उत्तर प्रदेश के रामपुर में रहने के लिए चली गई. इतना हुआ था कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई थी और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था.

9 लाख रुपये-गहने लेकर निकली थी

जब सोनम को लगा कि अब उसके साथी पकड़े गए हैं और उसका पर्दाफाश होने वाला है तो रामपुर से गाजीपुर के एक ढाबे पर चली गई थी. सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्याकांड की पूरी साजिश रची हुई थी. वह घर से 9 लाख रुपये और गहने लेकर निकली थी, जिससे की हत्या के बाद जब अलग रहे तो उसे गुजारा करने में परेशानी न हो.

आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी

अब पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें सोनम भी शामिल हैं. राज और सोनम दोनों राजा की हत्या की बात कबूल कर चुके हैं. हालांकि अभी भी वह पूछताछ में गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. जरूरत पड़ने पर पांचों आरोपियों को एक साथ आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.