Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

निकाह किया, तलाक दिया, फिर छोटे भाई से कराया हलाला… पति ने ही लूट ली इज्जत!

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन तलाक का अजीब मामला सामने आया है. इसमें एक युवक ने अपनी बीवी को पहले तीन तलाक बोल कर घर से बाहर कर दिया. बाद में समझौता हुआ तो अपने छोटे भाई से हलाला कराने के बाद फिर से निकाह किया, लेकिन मामूली विवाद के बाद आरोपी ने दोबारा से अपनी बीवी को फोन पर तीन बार तलाक-तलाक बोलकर आजाद कर दिया है. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित महिला ने पुलिस के खिलाफ तीन तलाक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला चरथावल थाना क्षेत्र में कच्ची गढ़ी का है. यहां रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसका 7 साल पहले उसका निकाह हसनपुर लुहारी में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराली जन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे. बावजूद इसके वह ससुराल में छह साल तक रही. इस दौरान उसे दो बच्चे भी हुए. एक बच्चा चार साल का और दूसरा एक साल का है. पीड़िता के मुताबिक एक साल पहले आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट कर तलाक दे दिया था.

छोटे भाई से हलाला के बाद दोबारा किया था निकाह

इसके बाद बड़ी मुश्किल से समझौता हुआ तो आरोपी ने छोटे भाई से हलाला कराने के बाद वापस उससे निकाह कर लिया. लेकिन आए दिन आरोपी शराब पीकर आता और उसके साथ मारपीट करता था. इससे परेशान होकर हाल ही में वह अपने मायके आ गई थी. दो दिन पहले आरोपी ने उसे फोन किया और गाली गलौज करते हुए फोन पर ही तीन बार तलाक-तलाक बोल कर फिर से उसे आजाद कर दिया है. पीड़ित महिला ने तीन तलाक कानून के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

उधर, चरथावल थाना प्रभारी आईपीएस राजेश धुनावत ने बताया कि नगमा नामक महिला ने शिकायत दी है. शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा मारपीट के दौरान पीड़िता को चाकू भी मारा गया था. इसकी वजह से पीड़िता के हाथ में सेप्टिक हो गया और काटना पड़ा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.