Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 5 नेचुरल चीजें, शीशे की तरह चमकेगा चेहरा

त्वचा की देखभाल के लिए बाजार में कई महंगे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन नेचुरल चीजों का कोई मुकाबला नहीं है. खासकर जब बात नारियल तेल की हो, तो सदियों से हमारे में घरों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. नारियल तेल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे चमकदार भी बनाते हैं.

अगर आप नारियल तेल में कुछ घरेलू और असरदार चीजें मिलाकर इस्तेमाल करें, तो इसका प्रभाव और भी शानदार हो जाता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें नारियल तेल में मिलाकर लगाने से त्वचा में जबरदस्त चमक आ सकती है.

हल्दी और नारियल तेल

हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. जब इसे नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और दाग-धब्बों को कम करता है. इसके लिए एक चुटकी हल्दी को एक चम्मच नारियल तेल में मिलाएं और 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं. बाद में गुनगुने पानी से धो लें.

शहद और नारियल तेल

शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र है. यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाता है. नारियल तेल और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाने से डेड स्किन हटती है. इसे 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें.

नींबू का रस और नारियल तेल

नींबू में विटामिन C और ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की रंगत निखारते हैं. अगर आपकी त्वचा ऑयली है और उस पर टैनिंग या पिग्मेंटेशन है, तो नारियल तेल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है. ध्यान रखें कि नींबू का रस एसिडिक होता है, इसलिए इसे हफ्ते में 1-2 बार ही लगाएं और लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

चंदन पाउडर और नारियल तेल

चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक पहुंचाने और दाग-धब्बे हटाने के लिए जाना जाता है. नारियल तेल में एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर पेस्ट की तरह लगाएं. इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और सूखने के बाद धो लें. इसका नियमित इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है.

एलोवेरा जेल और नारियल तेल

नारियल तेल में बराबर मात्रा में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से त्वचा को गहराई से नमी मिलती है, जिससे चेहरा ग्लोइंग और फ्रेश दिखता है. यह ड्राई और सेंसेटिव स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.