
देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ चुका है. सोमवार की बात करें तो देश में अब तक कुल 1009 एक्टिव मामले हैं, इनमें सबसे ज्यादा मामले केरल में एक्टिव हैं. इसके अलावा अब तक 7 मौतें भी सामने आ चुकी है. हालांकि इन मौतों की अब तक पुष्टी नहीं हो पाई कि ये कोरोना से हुई हैं. संदिग्ध मौतों की जांच की जा रही है.
भारत में पिछले कुछ दिनों में कोविड के 1,000 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आए हैं. रिपोर्ट किए गए कुल मामलों में से 752 मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. केरल में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय कोविड मामले सामने आए हैं. राज्य में अब तक 430 सक्रिय मामले हैं. इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है, जहां 209 मामले सामने आए हैं और दिल्ली में 104 मामले हैं. कर्नाटक में अब तक कोरोना वायरस के 47 संदिग्ध मामले सामने आए हैं. पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां कोविड के 11 मामले सामने आए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.